{"_id":"5af2fedd4f1c1b350b8b9073","slug":"raid-of-two-hundred-income-tax-officers-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raid: 200 से ज्यादा आईटी ऑफिसर और उनकी 25 टीमें, किसी को कानों-कान खबर नहीं, टार्गेट पर ये शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raid: 200 से ज्यादा आईटी ऑफिसर और उनकी 25 टीमें, किसी को कानों-कान खबर नहीं, टार्गेट पर ये शहर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 May 2018 08:01 PM IST
सार
- कानपुर और उन्नाव में 18 ठिकानों पर चल रही जांच
- 200 से ज्यादा अफसरों की 25 से ज्यादा टीमों ने बोला धावा
- अब तक 50 करोड़ से ज्यादा टैक्स चोरी सामने आई
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो सौ से ज्यादा इनकम टैक्स ऑफिसर और उनकी अलग-अलग 25 टीमें। सभी ने एक तय वख्त इस तरह छापा मारा कि पूरे शहर में खलबली मच गई। जिलेभर के अधिकारी से इस रेड से अनजान थे। जिसे पता चला उसके होश उड़ गए। पचास करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ने के लिए आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने बुधवार को कानपुर के बड़े चमड़ा कारोबारियों में शुमार मॉडल टेनरी ग्रुप के मालिक मरघूप आलम और सुल्तान टेनरी समूह के मालिक तनवीर व तौफीक आलम के 18 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। ये सभी ठिकाने कानपुर के जाजमऊ और उन्नाव के बंथर में स्थित हैं। शुरुआती जांच में 50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है।
विज्ञापन
कानपुर और उन्नाव में 18 ठिकानों पर चल रही जांच
सुलतान टेनर्स में छापा
जाजमऊ निवासी चमड़ा कारोबारी मरघूप आलम आठ भाई हैं। मॉडल और सुल्तान टेनरी ग्रुप इन्हीं भाइयों में बंटा हुआ है। मरघूप छह भाइयों के साथ मिलकर मॉडल टेनरी ग्रुप और इनके दो अन्य भाई तौफीक व तनवीर आलम सुल्तान टेनरी ग्रुप संभाल रहे हैं। इनका सालाना टर्नओवर करीब पांच सौ करोड़ रुपये है। प्रधान आयकर निदेशक (जांच) अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर 200 से ज्यादा अफसरों की 25 से ज्यादा टीमों ने इनके दोनों समूहों पर एक साथ छापा मारा। इनमें दोनों समूहों के शहर में 10 और उन्नाव में आठ ठिकाने शामिल हैं। आयकर अफसरों ने सबसे पहले सुबह नौ बजे जाजमऊ स्थित दोनों टेनरियों को कब्जे में लिया। इसके बाद डिफेंस कालोनी, जाजमऊ स्थित सुल्तान कंपाउंड पर धावा बोला। सुल्तान कंपाउंड में मरघूप आलम के छह भाई रहते हैं। आयकर अफसरों ने इन सभी के घरों को भी जांच में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 50 करोड़ से ज्यादा टैक्स चोरी सामने आई
इनकम टैक्स का छापा
इसके अलावा जाजमऊ में ही दो अन्य स्थानों पर चमड़े की प्रोसेसिंग का काम होता है। यहां पर भी जांच शुरू की गई। इसी दौरान आयकर अफसरों की अन्य टीमों ने उन्नाव के बंथर में स्थित गोदाम, बिजनेस ऑफिस, प्रोसेसिंग हाउस, शोरूम समेत आठ प्रतिष्ठानों को भी कब्जे में ले लिया। 18 प्रतिष्ठानों की शुरुआती जांच में ही अफसरों को करीब 50 लाख रुपये कैश मिलने की सूचना आ रही है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि कैश की गिनती नहीं हुई है। सभी प्रतिष्ठानों को ठीक से खंगालने के बाद इसकी गिनती की जाएगी। इसके अलावा करीब 50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के सबूत हाथ लग गए हैं। बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज, अघोषित फर्मों और कंपनियों से संबंधित कागजात मिले हैं। घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मिले कंप्यूटर, लैपटॉप भी जब्त कर लिए गए हैं। आयकर अफसरों को बड़ी सफलता हाथ लगने की उम्मीद है। जांच टीम में संयुक्त आयकर निदेशक अमरेश तिवारी, उप निदेशक वेद प्रकाश, सहायक निदेशक केके मिश्रा, डॉ. सौरभ आनंद आदि मौजूद रहे।
डिप्टी कमिश्नर कानपुर की अगुवाई में ताबड़तोड़ छापेमारी
उन्नाव अचलगंज औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित मॉडल टेनर्स की चार चर्म इकाइयों में आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर अहम दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। छापेमारी से प्रबंधन में अफरा तफरी मच गई। छापेमारी से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कई फैक्ट्री मालिक ताला बंद कर भाग निकले। कई घंटे चले चेकिंग अभियान में प्रबंधन के बैंक खाते, टर्नओवर व श्रमिकों के भुगतान संबंधी दस्तावेजों को अधिकारियों ने बारीकी से खंगाला। इस दौरान वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। संदिग्ध दस्तावेजों को टीम ने कब्जे में ले लिया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा।
नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ने चर्म इकाइयों पर शिकंजा कसा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली हाईकमान के निर्देश पर आयकर विभाग कानपुर के डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई में 16 लग्जरी वाहनों से यूपीएसआईडीसी बंथर में 34 सदस्यीय टीम पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वाहनों का काफिला देख औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आयकर अधिकारियों ने दो ग्रुपों में बंटकर मॉडल टेनर्स की चारों चर्म इकाइयों को कब्जे में ले लिया। आयकर विभाग की छापेमारी से दूसरी फैक्ट्रियों में अफरा तफरी मच गई। अधिकांश चर्म इकाइयों में उत्पादन ठप कर श्रमिकों को बाहर निकाल दिया गया। इसके अलावा कागजी दस्तावेज इधर-उधर करने में जिम्मेदार सक्रिय हो गए। दिन चढ़ने के साथ ही आयकर विभाग की जांच बढ़ती गई। दोपहर बाद जांच टीम ने मॉडल टेनर्स की शाखा मॉडल एक्सिम की सघन तलाशी ली। जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली हाईकमान के निर्देश पर चर्म इकाइयों व मालिकानों के घरों पर छापेमारी हुई है। जांच में बैंक खाते, फैक्ट्री मानकों, नोटबंदी के बाद लेनदेन, श्रमिकों को दी जाने वाली सहूलियतों में घालमेल का दावा किया गया। जांच अधिकारी ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर आगे बढ़ गए। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की जांच जारी थी।