फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rahul gandhi statement on pm modi

पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी ने कहे अमर्यादित शब्द, हिजामं ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला

Mon, 08 Apr 2019 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Apr 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi statement on pm modi
राहुल गांधी, पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019 अपने उफान पर है। राजनीतिक दल एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोस रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी के एक बयान ने पीएम मोदी के समर्थकों का दिल दुख गया। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के कायमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने के विरोध में हिजामं (हिन्दू जागरण मंच) नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। नगर के जवारहगंज सब्जी मंडी में हिजामं के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

पीएम को अमर्यादित शब्द कहना राहुल गांधी को शोभा नहीं देता

इसमें विभागाध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी के खिलाफ अमर्यादित शब्द कहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता को यह बात शोभा नहीं देती। इसके बाद हिजामं पदाधिकारी गुड़ मंडी तिराहे पर पुतला लेकर पहुंचे।

वहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed