फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rahul gandhi meeting in unnao for lok sabha election 2019

कर्ज अदा न कर पाने वाले किसान नहीं जाएंगे जेल, सरकार आई तो देंगे 22 लाख नौकरी- राहुल गांधी

Wed, 24 Apr 2019 11:33 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi meeting in unnao for lok sabha election 2019
उन्नाव में जनसभा के दौरान राहुल गांधी, अन्नू टंडन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज अदा न कर पाने वाले किसान जेल नहीं जाएंगे। युवाओं को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। नया रोजगार शुरू करने वाले तीन साल तक बिना अनुमति के व्यापार कर सकेंगे। राहुल गांधी ने यह घोषणाएं उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा में की।
विज्ञापन


बुधवार को शहर के जीआईसी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के समर्थन में सभा कर रहे थे। सभा में राहुल मोदी के प्रति पूरी तरह हमलावर रहे तो घोषणाओं के जरिए युवाओं और किसानों को खुद से जोड़ने की कोशिश की। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो युवाओं को 22 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। दस लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार देंगे। न्याय योजना के जरिए पांच करोड़ गरीबों के खातों में 72 हजार रुपये प्रति साल देंगे। इससे भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पांच साल में हर गरीब को 3 लाख 60 हजार रुपये मिल सकेंगे। 
विज्ञापन

 

चौकीदार ने जनता को धोखा दिया- राहुल गांधी

मोदी को निशाने पर लेते हुए सभा में मौजूद एक युवक से पूछा कि क्या उसके खाते में 15 लाख रुपये आए। उसके न करने पर कहा कि 15 लाख की बात छोड़िए, मोदी पांच रुपये नहीं दे सके हैं। उल्टे नोटबंदी और जीएसटी से रोजगार व व्यापारी को संकट खड़ा कर दिया। महिलाओं की खर्च बचाकर की गई बचत निकलवा कर रकम अंबानी को दे दी।

दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा, किसानों का कर्जा माफ करने और उन्हें उपज का सही दाम देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पांच साल में चौकीदार ने जनता को धोखा दिया है। इसके बाद नारे के आह्वान शैली में मंच से चौकीदार शब्द बोला। जवाब में भीड़ के बीच से चोर है की आवाजें गूंजीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed