फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rahul gandhi congress president news

इस्तीफा नहीं, मजबूत नेतृत्व दें राहुल, कांग्रेस ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव

Thu, 30 May 2019 09:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 May 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi congress president news
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश पर उनकी मान-मनौव्वल का सिलसिला अब जिला स्तर पर आ गया है। यहां जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में जिला, प्रदेश, शहर, ब्लॉक आदि कमेटियों के पदाधिकारी और सेंट्रल विभागों के संयोजक व चेयरमैन आदि शामिल हुए। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा कि चुनाव में हार की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता स्वीकारते हैं। राहुल गांधी इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन


मांग की कि वे इस्तीफा वापस लें और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को मजबूत नेतृत्व प्रदान करें। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला सहित किशनबाबू गुप्ता, राजकुमार गर्ग, गजेंद्र पटेल, मुमताज अली, शिवमंगल निषाद, आशुतोष द्विवेदी, कामता कुशवाहा, इरफान खां, गणेश सिंह पटेल, जहांगीर खां, अशोक वर्धन, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, केपी सेन, ज्ञानेंद्र प्रसाद, रामहित निषाद, जिलानी दुर्रानी, मकसूद, शब्बीर खां, शिवबली सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed