{"_id":"5cbf4207bdec22144d7e3058","slug":"rahul-gandhi-and-jyotiraditya-rally-in-kanpur-for-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल-ज्योतिरादित्य के हेलीकॉप्टर को मिली लैंडिंग की अनुमति, कानपुर में आज जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल-ज्योतिरादित्य के हेलीकॉप्टर को मिली लैंडिंग की अनुमति, कानपुर में आज जनसभा को करेंगे संबोधित
Wed, 24 Apr 2019 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्या
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के हेलीकॉप्टर को आखिरकार लैंडिंग की अनुमति मिल गई। इसके बाद मंगलवार को डीएवी ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल भी हो गया। उन्नाव से आए दो हेलीकॉप्टरों ने ग्राउंड पर लैंडिंग की। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे राहुल गांधी उन्नाव से कानपुर हेलीकॉप्टर से डीएवी ग्राउंड आएंगे।
वहीं सिंधिया सीधे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से डीएवी ग्राउंड उतरेंगे। राहुल गांधी चकेरी एयरपोर्ट से हवाई जहाज के जरिए दिल्ली जाएंगे। वहीं सिंधिया ग्वालियर लौट जाएंगे। दोनों स्टार प्रचारक कार के जरिए भगवतदास घाट, वीआईपी रोड से रेव थ्री चौराहे से आर्यनगर, कमिश्नर आवास के सामने होते हुए और फिर यहां से बृजेंद्र स्वरूप पार्क पहुंचेेंगे।

राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा की तैयारियां हुईं पूरी
यहां वह कांग्रेस प्रत्याशियों श्रीप्रकाश जायसवाल और राजाराम पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को सीएसए में लैंड करने की अनुमति न मिल पाने के कारण सोमवार को होने वाली ट्रायल लैंडिंग टल गई थी। इस पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने कई कॉलेज के मैदानों में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की संभावनाएं तलाशी थीं। आखिर में डीएवी ग्राउंड तय हुआ।
जिला प्रशासन ने अनुमति भी जारी कर दी। इसके बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों को मैदान की फोटो व डिटेल भेजकर ट्रायल कराने के लिए कहा। देर शाम लैंडिंग का ट्रायल हुआ। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के समर्थन में जनसभा संबोधित करेंगे राहुल गांधी
बुधवार को दोपहर 12 बजे जीआईसी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के समर्थन में आयोजित जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा के लिए मंगलवार को सभास्थल का एसपीजी की सात सदस्यीय टीम ने फिर से निरीक्षण किया।
वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से मैदान के आसपास बने मकानों का सर्वे किया। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एसपीजी टीम की उपस्थिति में कानपुर से आए हेलीकाप्टर ने एक बार लैंडिंग की। उसमें से एक कर्मचारी उतरा और एसपीजी के अधिकारियों से मिला। कुछ बात की और फिर वापस हेलीकाप्टर में बैठा। इसके बाद हेलीकाप्टर टेक ऑफ कर गया।