{"_id":"d4a649853ef980c6ad5e08a235e72e42","slug":"rade-in-shop-catch-650-lit-kerosene-oil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" छापामारकर पकड़ा 650 लीटर केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारकर पकड़ा 650 लीटर केरोसिन
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा कस्बा के बनीपारा रोड स्थित एक परचून की दुकान पर एसडीएम व सीओ सदर ने छापा मारकर अवैध रूप से रखे गए मिट्टी के तेल का जखीरा पकड़ा है।
मौके से दुकान संचालक फरार हो गया। एसडीएम की निगरानी में तेल के ड्रमों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई है।
शनिवार को बनीपारा रोड पर एसडीएम सदर हरिहरराम ने छापा मारा।
छापे में दुकानदार अतर सिंह यादव पुत्र हीरालाल की परचून की दुकान पर चोरी छिपे भारी मात्रा में मिट्टी के तेल का भंडारण मिला।
साथ ही तेल मौके पर बिकता पाया गया। वहीं छापेमारी की कार्रवाई में दुकान के ठीक पीछे बने कमरे में छुपा कर रखे गए तीन ड्रम सहित चार कैन भी बरामद किए गए हैं।
जिनमें लगभग 650 लीटर तेल मौजूद है तथा मौके से सभी प्रकार के मापक भी बरामद किए गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी ड्रमों को जब्त कर कार्रवाई की है।
एसडीएम एवं सीओ सदर के छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इधर छापे की खबर से छोटे दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले।