फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Quota and duty pass will not be valid in Tejas express

तेजस एक्सप्रेस में मान्य नहीं होगा कोटा और ड्यूटी पास, ट्रेन में फ्लैक्सी किराया होगा लागू

Thu, 22 Aug 2019 01:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Aug 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Quota and duty pass will not be valid in Tejas express
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लखनऊ वाया कानपुर होकर चलने वाली तेजस एक्सप्रेस अगले महीने के अंत तक आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन) इसका संचालन शुरू कर देगी। इसमें न तो कोटा लगेगा और न ही रेलवे कर्मचारियों का ड्यूटी पास मान्य होगा। ट्रेन का पूरी तहर से व्यावसायिक इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन


सुविधाएं ज्यादा होने से ट्रेन में फ्लैक्सी किराया लागू होगा। मसलन जितनी कम सीटें बचेंगी, किराया उतना ज्यादा महंगा (अधिकतम दस प्रतिशत) होता जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन में रेलवे के टीटीई और स्टाफ टिकट चेक नहीं करेगा, टिकट आईआरसीटीसी का ही स्टाफ चेक करेगा।
विज्ञापन


ट्रेन में लोको पायलट, स्टेशन मास्टर और परिचालन से जुड़ा सभी स्टाफ रेलवे का ही होगा। रेलवे और आईआरसीटीसी के बीच होने वाले समझौते में आईआरसीटीसी ट्रेनों की ब्रांडिंग अपने हिसाब से करेगा, रेक की सुरक्षा को प्रभावित किए बिना अंदर संशोधन भी कर सकेगी। फिलहाल यह ट्रेन तीन साल के लिए लीज पर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन गुरुवार और रविवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी। दिल्ली से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस (12586) दोपहर साढ़े तीन बजे चलेगी। रात 8:35 बजे सेंट्रल पहुंचेगी और पांच बाद चलकर रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से तेजस एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे छूटेगी। सुबह 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और दोपहर 1:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed