फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thumb on divorce note instead of reconciliation

समझौता करने थाने गई थी, कागज पर लगाया अंगूठा और हो गया ये बड़ा फ्रॉड

Sat, 03 Jun 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 12:56 PM IST
सार

-महिला थाने की दरोगा पर आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
thumb on divorce note instead of reconciliation
डेमो

विस्तार

कानपुर में महिला थाने में न्याय की आस लेकर गई एक महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने धोखे से सुलहनामा की जगह तलाकनामा पर अंगूठा लगवा लिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला ने एसएसपी सोनिया सिंह से शिकायत की तो उन्होंने महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी।
विज्ञापन


बेनाझाबर पुरानी कालोनी निवासी महिला का निकाह 18 मार्च 2016 को इलाकेके आरिफ के साथ नोटेरियल अनुबंध पत्र से हुआ था। महिला का आरोप है कि छह महीने बाद आरिफ उसे प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन


29 मई को महिला थाने में उसने आरिफ समेत 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वहां तैनात दरोगा अजय कुमार ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। आरोप है कि दरोगा ने आरिफ के परिजनों से मिलकर तलाकनामा तैयार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला को सुलहनामा बताकर तलाकनामा पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में इसकी जानकारी होने पर महिला ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे तेजाब से नहलाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसएसपी का कहना कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed