{"_id":"5c65b6adbdec224bf1020277","slug":"pulwama-terror-attack-pradeep-singh-yadav-martyr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमलाः कन्नौज का लाल शहीद, शहादत की खबर आते ही गम में डूबा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा आतंकी हमलाः कन्नौज का लाल शहीद, शहादत की खबर आते ही गम में डूबा जिला
Fri, 15 Feb 2019 03:49 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 15 Feb 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज का लाल शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में यूपी के कन्नौज जिले का लाल शहीद हो गया। तिर्वा के सुखसेनपुर निवासी जवान प्रदीप सिंह यादव भी उस बटालियन में शामिल थे, जिसे आंतकियों ने निशाना बनाया। रात में यह खबर आई तो परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
तीन दिन पहले छिबरामऊ के शाहजहांपुर निवासी सेना में हवालदार रहे सूर्यप्रताप सिंह की कश्मीर के उरी में हुई मौत की खबर का गम जिला भूल नहीं पाया था कि गुरुवार को पुलवामा में हुई आतंकी घटना में जिले के लाल की शहादत ने सभी को झकझोर दिया।

चार दिन पहले गए थे वापस
तिर्वा के अजान-सुखसेनपुर निवासी प्रदीप सिंह यादव सीआरपीएफ में थे। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में साथियों के साथ प्रदीप भी शहीद हो गए। शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम का माहौल है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रदीप की शहादत की पुष्टि की है।
प्रदीप सिंह यादव श्रीनगर में 115 बटालियन में सिपाही थे। चार दिन पहले छुट्टी गुजार कर लौटे थे। एक मकान कानपुर के बारा सिरोही में है। वहां पत्नी नीरज देवी और दो बेटियां 10 वर्षीय सुप्रिया यादव और ढाई साल की सोना यादव हैं। 10 फरवरी को परिवार से विदा होकर वह जम्मू रवाना हुए थे। 11 जनवरी को वह जम्मू पहुंचे।