फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pt Deendayal was the pioneer of humanism: Rajendra Pratap

मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल : राजेंद्र प्रताप

Sat, 26 Sep 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pt Deendayal was the pioneer of humanism: Rajendra Pratap
झींझक(कानपुर देहात)। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जरूरतमंदों की मदद की बीड़ा उठाया था। वह मानववाद के प्रणेता थे। इसी के जरिए उन्होंने संदेश दिया था कि जरूरतमंदों की मदद करना सभी का दायित्व है। यह बात शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के कंचौसी बाजार स्थित दर्शन सिंह कालेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मौके पर प्रतिभा सम्मान एवं निसहाय बुजुर्ग सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल ने पूरा जीवन गरीबों की सेवा में लगा दिया था। उनके बताए रास्ते पर सभी को चलना चाहिए। इस दौरान मेधावियों के सम्मान के ठीक पहले उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ माता-पिता का आशीर्वाद होता है वह निश्चित तरक्की करता है। यहां हाईस्कूल की पूजा व सारिका जबकि इंटरमीडिएट की शिखा पोरवाल व माही कश्यप मुख्य अतिथि ने समानित किया। अन्य 18 मेधावियों को 50 गरीब महिलाओं को शाल भेंट की।
विज्ञापन

सांसद देवेंद्र सिंह भोले, स्नातक एमएलसी अरुण पाठक, राम मिश्रा जिलाध्यक्ष औरैया, जिलाध्यक्ष कानपुर देहात अविनाश चौहान, विधायक रसूलाबाद निर्मला संखवार ने भी लोगों को संबोधित किया। अध्यक्षता राज्य मंत्री लाखन सिंह ने की। संचालन दिनेश राय ने किया। मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति विपिन कुमार शर्मा, रामविलास त्रिपाठी, प्रधान अक्षय मिश्रा, मीनू तिवारी, जुबैर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed