{"_id":"40f6a1424c296d050379e3ab6e87ef69","slug":"provides-free-wi-fi-in-odi-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-डे मैच संग लें फ्री वाई-फाई का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-डे मैच संग लें फ्री वाई-फाई का मजा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान पूरे ग्रीनपार्क में वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। जिन दर्शकों के पास स्मार्ट फोन होगा, वह आसानी से वाई-फाई एक्सिस कर सकेंगे। यह सुविधा नि:शुल्क होगी। इसकी मदद से लाइव स्कोर भी देखा जा सकता है।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में 11 अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच होगा। इसकी तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को ग्रीनपार्क मीडिया सेंटर में समीक्षा की। डीएम ने बताया कि सबसे ज्यादा युवा ही क्रिकेट मैच देखने आते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर ही बीएसएनएल ने स्टेडियम को वाई-फाई से लैस करने का फैसला किया।
अब दूरसंचार कंपनी आसपास के बेस ट्रांसमिशन टॉवर (बीटीएस) की क्षमता भी बढ़ा रही है, ताकि स्मार्ट फोन के सिग्नल कमजोर न हो सकें। इस सुविधा से सोशल मीडिया की सुविधा और तेजी से प्राप्त की जा सकेगी। स्टेडियम का नजारा या फिर खिलाड़ियों की फोटो खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से अपने करीबियों को भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
वाई-फाई के इस्तेमाल पर निगाह रखी जाएगी। देखा जाएगा कि कहीं किसी तरह की अफवाह या फिर गलतफहमी पहुंचाने की कोशिश तो नहीं की जा रही है। ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका प्रावधान आईटी एक्ट में भी है।