फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   protest in Kanpur University, students returned

कानपुर यूनिवर्सिटी में हड़ताल, स्टूडेंट लौटे

Tue, 02 Feb 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
protest in Kanpur University, students returned

मार्कशीट पर हस्ताक्षर का मेहनताना न मिलने से नाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। इससे कामकाज ठप हो गया। हजारों स्टूडेंटों को बैरंग लौटना पड़ा। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन के साथ हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। अब कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन आंदोलन छेड़ने या फिर हड़ताल पर जाने का एलान किया है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में कानपुर यूनिवर्सिटी कर्मचारी एसोसिएशन और परिषद के पदाधिकारियों की मंगलवार को मीटिंग बुलाई गई है। कानपुर यूनिवर्सिटी कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह और कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष गुरजेश, महामंत्री सियाराम ने हड़ताल का एलान कर प्रशासनिक भवन के सामने धरना भी दिया।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रोक के बाद भी 50 हजार मार्कशीट छापी गई है। इसके एवज में स्टूडेंटों से पैसा भी लिया गया। कर्मचारियों का हक मारकर अब शिक्षकों को दिया जा रहा है। कॉपी जांचने और पेपर सेट करने का मेहनताना बढ़ा दिया गया। कर्मियों पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल बीए, बीएससी और बीकॉम की 14 लाख मार्कशीट छपती थीं, जिसे सत्यापित करने का मेहनताना कर्मचारियों को दीपावली तक मिल जाता था। इस बार ऐसा नहीं हो सका। कर्मचारी नेता बसंत सिंह और अवधेश कनौजिया ने भी यूनिवर्सिटी प्रशासन को आड़े हाथों लिया और कहा कि कर्मचारियों के अहित का काम हो रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed