{"_id":"634ae627fd9e0d244379d782","slug":"prostitution-was-going-on-in-kanpur-under-the-guise-of-massage-parlor-five-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार पांच को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार पांच को किया गिरफ्तार
Sat, 15 Oct 2022 10:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:26 PM IST
सार
रावतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि सेंटर में कई दिनों से देह व्यापार चल रहा था। कई थानों की पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। मौके से दो लड़कों और चार लड़कियों को मौके से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मसाज सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर स्थित अर्बन स्पा एंड मसाज सेंटर में स्वरूपनगर एसीपी ब्रज नारायण सिंह और कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला की टीम ने शनिवार को छापा मारा। यहां मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार के संचालन की सूचना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से दो युवकों और तीन युवतियों को पकड़ा है। इधर, पुलिस के आने की भनक लगते ही स्पा संचालक मौके से भाग निकला। कल्याणपुर एसीपी ने बताया कि पकड़ी गई युवती ने ग्राहकों के आने की बात कबूली है। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि कानपुर में देह व्यापार का काला धंधा काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसके बावजूद पुलिस अनजान बनी रहती है। बाजार और रिहाइशी इलाकों में देह व्यापार का ये कारोबार समाज में जहर घोल रहा है। लोगों को कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन