फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Property dealer murder: revenge for making obscene remarks on wife, was trying to murder for a month

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने का लिया बदला, एक महीने से था हत्या की फिराक में

Tue, 25 Jan 2022 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jan 2022 07:40 PM IST
सार

प्रापर्टी डीलर सुनील सिंह हत्याकांड में पुलिस की पूछताछ में आरोपी विपिन निगम ने नए खुलासे किए हैं। उसने बताया कि सुनील उसकी पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी करता था। इसी वजह से वह एक महीने से सुनील की हत्या करने की फिराक में था, पिस्टल लेकर घूमता था, मगर उसे मौका नहीं मिल रहा था।

विज्ञापन
Property dealer murder: revenge for making obscene remarks on wife, was trying to murder for a month
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रापर्टी डीलर सुनील सिंह हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी दोस्त विपिन निगम से पूछताछ और जांच में पता चला है कि वह एक महीने से सुनील की हत्या करने की फिराक में था, पिस्टल लेकर घूमता था, मगर उसे मौका नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


शनिवार रात को मौका मिला और जमकर उसे दारू पिलाई। रविवार तड़के भैरो घाट ले गया और गोली मारकर शव गंगा में बहा दिया। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

 
कोहना इंस्पेक्टर रजनीश तिवारी ने बताया कि बारादेवी निवासी आरोपी विपिन, सुनील से पिछले काफी समय से अंदर ही अंदर खुन्नस रखे था। वजह थी कि सुनील उसकी पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी करता था। कई बार मना करने के बाद भी नहीं माना तो करीब एक महीने पहले उसकी हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से हर वक्त असलह लेकर घूमता था। शनिवार रात साजिश के तहत ही सुनील को बुलाया और दारू पिलाई। दोनों के बीच विवाद हुआ। फिर मामला रफादफा कर उसे भैरो घाट ले गया और कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी।

सुनील रखता था पिस्टल, एक महीने से विपिन के पास थी
कोहना इंस्पेक्टर ने बताया कि छोटू नाम के शख्स से सुनील ने पिस्टल ली थी। चूंकि सुनील व विपिन दोनों गहरे मित्र थे, इसलिए यह पिस्टल दोनों रखते थे। ज्यादातर पिस्टल सुनील के पास रहती थी। एक महीने से पिस्टल विपिन के पास थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस छोटू से पिस्टल ली गई थी, उसकी काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। 

सूदखोरी व प्रॉपर्टी का काम, मिली थी राजनीतिक शह
आरोपी विपिन नगर निगम में टैक्स वसूली का काम करता था। साथ ही सुनील के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। ब्याज पर भी उसने लाखों रुपये बांट रखे हैं। वह एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार है। राजनीतिक शह की आड़ में ही सूदखोरी का जाल फैला रखा है। 

हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि सुनील उसकी पत्नी को लेकर अश्लील कमेंट करता था। वहीं सुनील के परिजन 26 लाख 50 हजार रुपये की रकम हड़पने की मंशा की वजह से वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच में प्रॉपर्टी वाला बिंदु स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed