{"_id":"5c3f6526bdec2273222f793c","slug":"property-dealer-murder-case-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमा हत्याकांडः पत्नी के लिए कहे गए अपशब्दों से बौखला उठा था, साले के साथ मिल रेता गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रमा हत्याकांडः पत्नी के लिए कहे गए अपशब्दों से बौखला उठा था, साले के साथ मिल रेता गला
Wed, 16 Jan 2019 10:38 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर महानगर के पनकी में डेढ़ महीने पहले हुई प्रापर्टी डीलर चंद्रमा प्रसाद वर्मा की हत्या इलेक्ट्रीशियन सुमित निगम ने बड़े भाई के साले आयुष के साथ मिलकर की थी। लेनदेन के विवाद में चंद्रमा प्रसाद ने सुमित की पत्नी को अपशब्द कहे थे। इस पर चाकू से उसका गला रेत दिया था। इसका खुलासा मंगलवार को हत्यारोपियों ने गिरफ्तारी के बाद किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि बी ब्लॉक पनकी निवासी चंद्रमा प्रसाद की पिछले साल 29 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। माल रोड स्थित बीएसएनएल दफ्तर में तैनात ट्रांसमिशन स्टेशन आफीसर (पीएसओ) भावना को ड्यूटी से घर लौटने पर पति की हत्या का पता चला था।
भावना ने बी ब्लॉक पनकी निवासी सुमित निगम समेत दो लोगों पर पति की हत्या कर जेवरात व नगदी लूटने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को पनकी थानाध्यक्ष शेष नारायण ने टीम के साथ सुमित और उसके बड़े भाई लट्टू के साले आयुष को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सुमित के घर से बेड के नीचे से चाकू बरामद किया।

जेवर और नगदी मांगने पर चंद्रमा प्रसाद ने अपशब्द कहे
सुमित ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ बी ब्लॉक पनकी में किराए के मकान में रहता था। चंद्रमा प्रसाद ने उसका पैतृक मकान बिकवाया था। इसके एवज में उसे 50 हजार रुपये और 3.10 लाख रुपये का चेक मिला था। रुपये, चेक के अलावा पत्नी के जेवर चंद्रमा प्रसाद के पास रखवा दिए थे।
इसके बाद उसकी नीयत बदल गई। चंद्रमा प्रसाद ने धोखे से चेक पर हस्ताक्षर कराकर एक लाख रुपये भी बैंक अकाउंट से निकाल लिए। वह रुपयों के साथ ही पत्नी के जेवर भी नहीं लौटा रहा था। घटना के दिन वह आयुष के साथ चंद्रमा प्रसाद के घर गया।
जेवर और नगदी मांगने पर चंद्रमा प्रसाद ने गालियां दीं और पत्नी को भी अपशब्द कहे। इस पर उसने आयुष के साथ मिलकर चंद्रमा की हत्या कर दी। सुमित ने बताया कि वारदात के बाद घर के सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था। डीवीआर साथ ले गया था।