फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Properties will be auctioned of Sanvaria floor mill

नीलाम होंगी सांवरिया की संपत्तियां, पंजाब नेशनल बैंक में है 20 करोड़ की बकायेदारी

Thu, 02 May 2019 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 May 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Properties will be auctioned of Sanvaria floor mill
प्रतीकात्मक फोटो
बैंक का कर्ज न चुका पाने की सूची में कानपुर की चार और फर्मों व कंपनियों का नाम दर्ज हो गया। सांवरिया फ्लोर मिल इसमें सबसे बड़ा नाम है। पंजाब नेशनल बैंक में कंपनी की 20 करोड़ की बकायेदारी चुकता न होने पर अब इसकी संपत्तियों की नीलामी होगी। ऑनलाइन बोली के लिए 22 मई तारीख निर्धारित की गई है। तीन अन्य कंपनियां मैसर्स राधिका पॉलिमर, मैसर्स एमआर इंटरनेशनल और मैसर्स नियाजी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड हैं।  इन कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी 21 मई को है।  
विज्ञापन


गांधीग्राम चकेरी स्थित सांवरिया रोलिंग फ्लोर मिल के मालिक कृष्ण कुमार अग्रवाल और राम कृष्ण अग्रवाल ने वर्ष 2007 में पंजाब नेशनल बैंक की कृष्णा शाखा से करीब 10 करोड़ रुपये का व्यवसायिक लोन लिया था। इसके बाद वर्ष 2008 में फिर तीन करोड़ और 2009 में पांच करोड़ रुपये का लोन इसी शाखा से और लिया गया। वर्ष 2012 तक खाते दुरुस्त चले लेकिन इसके बाद से किस्तें जमा होनी बंद हो गईं। लगातार नोटिसों के बावजूद मिल मालिकों की ओर से कोई जवाब नहीं आया। ब्याज की रकम जुड़ते जुड़ते कर्ज की रकम 20 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई।
विज्ञापन


इस पर बैंक ने एक जनवरी 2016 को मिल के लोन खाते एनपीए घोषित कर दिए। उस समय कुल बकायेदारी 20 करोड़, 47 लाख, 43 हजार 558 रुपये थी। 11 अगस्त 2017 को बंधक संपत्तियों को कब्जे में लेकर ब्याज और अन्य खर्चे जोड़कर डिमांड नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी मिल मालिकों की ओर से कर्ज की रकम जमा नहीं की गई। इस पर 30 अप्रैल 2019 को बैंक की ओर से बंधन संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी का नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संपत्तियों की नीलामी 21 मई को   

इन संपत्तियों की होगी नीलाम 
सांवरिया रोलिंग फ्लोर मिल की कई संपत्तियां बैंक के पास बंधक हैं। इनमें तीन संपत्तियों की नीलामी 22 मई को है। ये तीन संपत्तियां गांधी ग्राम में हैं। इनमें से 223 वर्ग मीटर प्लॉट 82/8जे (आराजी 268) की बोली के लिए कीमत 61 लाख रुपये निर्धारित की गई है। दूसरा प्लाट 284 वर्गमीटर का है। इसकी कीमत 49 लाख रुपये और 334 वर्ग मीटर के तीसरे प्लाट की कीमत 60 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

पंजाब नेशनल बैंक की तीन अन्य शाखाओं में तीन कंपनियों के खाते एनपीए हो गए हैं। अब इन कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी 21 मई को है। ये कंपनियां मैसर्स राधिका पॉलिमर, मैसर्स एमआर इंटरनेशनल और मैसर्स नियाजी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड हैं। मैसर्स राधिका पॉलिमर ने पंजाब नेशनल बैंक की पनकी शाखा से लोन लिया था। वर्ष 2016 में इनका खाता एनपीए हो गया। एक जुलाई 2018  को 42 लाख 72 हजार 488 रुपये की बकायेदारी पर जैनपुर स्थित 597 वर्ग मीटर का प्लाट (ई-48) कब्जे में ले लिया गया। नीलामी के लिए इसकी कीमत 34 लाख रुपये रखी गई है।

इसी तरह मेस्टन रोड शाखा में मैसर्स एमआर इंटरनेशनल का एक करोड़ 51 लाख 89 हजार 949 का लोन खाता तीन दिसंबर 2016 को एनपीए हो चुका है। 28 मार्च 2018 को संपत्ति पर कब्जा ले लिया गया। अब 21 मई को नीलामी है। यह संपत्ति उन्नाव में 1672 वर्ग मीटर का प्लाट है। इसकी कीमत 68 लाख रुपये निर्धारित है। मैसर्स नियाजी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड का खाता प्रेमनगर में है। 90 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने पर बिल्हौर स्थित तीन बीघा छह बिस्वा जमीन नीलाम होगी। इसकी कीमत 56 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed