फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   programe

कव्वाली के जरिए दिया गरीबों की मदद का पैगाम

Thu, 26 Nov 2020 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
programe
उर्स में कव्वाली सुनाते कव्वाल। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। हजरत गुलपीर शाह बाबा मजार परिसर में उर्स व जलसे का आयोजन किया गया। रात में हुई कव्वाली के जरिए गरीबों की मदद का पैगाम दिया। इस दौरान उम्दा कव्वाली को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

उर्स जलसे का आयोजन सादगी के साथ किया गया। समापन अवसर पर मंगलवार रात हजरत गुलपीर शाह बाबा मजार परिसर में कव्वाली हुई। सफीपुर उन्नाव से आए कव्वाल शोएबुल अलीम साहब ने इंसानों में भाई चारा और प्रेम का संदेश दिया। कहा कि हमें गरीबों को खाना खिलाने व उनके साथ अच्छे से पेश आना चाहिए। सभी को लोगों हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। कव्वाली के जरिए बताया कि अल्लाह को प्रेम के जरिए आसानी से पाया जा सकता है। हमीरपुर से आए गुलाम फहीम वारिस ने तुम्हीं मेरी मंजिल, तुम्हीं मेरी पूजा, तुम्हीं देवता हो... कव्वाली गाकर समां बांध दिया। मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कन्नौज की कव्वाल पार्टी की कव्वाली पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। निजामियां उर्स कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद आजम खान, प्रबंधक अतहर खान भुट्टो, हाजी फैजान खान, हाशिम खान, एहतिशाम खान भोलू, अकील, शफ ीक खान, मुबीन सिद्दीकी राजा, हाजी असलम, सभासद सुहैल अहमद, सिराज मंसूरी, इश्तियाक कुरैशी, इजहार मंसूरी, तारिक वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed