फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Procession with slogans of 'Government's arrival

Kanpur News: सरकार की आमद मरहबा...के नारों के साथ निकाला जुलूस

Fri, 05 Sep 2025 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Procession with slogans of 'Government's arrival
फोटो 14:::जुलूस_ए_मुहम्मदी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में शामिल अकीदतमंद। स्रोत:आयोजक
इटावा। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में अदब-ओ-एहतराम के साथ जुलूस निकाले गए। सरकार की आमद मरहबा, अर्श का दूल्हा आया है के नारे जुलूस में गूंजे। शहर के कई मोहल्लों की अंजुमनों ने झांकियों के साथ के भाग लिया।
विज्ञापन


नई बस्ती आजाद नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरान से आयोजक कारी सरफराज अलम निजामी व नया शहर से अंजुमन-ए-हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी सरफराज मुस्तफा की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस का आगाज कारी सरफराज आलम और नया शहर पर जुलूस का शुभारंभ मौलाना जाहिद रजा, मौलाना अब्दुल वाजिद व अंजुमन हुसैनिया कमेटी के सदर हाजी सरफराज मुस्तफा सहित सीओ सिटी अभय नारायण राय ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

नया शहर पर हुसैन वारसी ने कुरान की तिलावत की। हाफिज फैजान चिश्ती ने नात शरीफ पढ़ी और मौलाना जाहिद रजा ने तकरीर की। नदीम अहमद बरकाती ने संचालन किया। जुलूस कटरा शहाब खां, चिड़ीमार स्कूल, उर्दू मोहल्ला, मेवाती टोला, नोरंगाबाद, नया शहर, साबितगंज, तहसील, शाहगंज, पचराहा, मिश्री टोला, कोतवाली, बजाजा लाइन, सिग्नल वाली मस्जिद होकर रामगंज चौराहे पहुंचे। अंजुमने हुसैनिया कमेटी का जुलूस नया शहर पर समाप्त हुआ। दूसरा जुलूस नई बस्ती आजाद नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरान पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुमन-ए-गुलामान-ए-हुसैन कमेटी के संरक्षक हाजी अजीम वारसी, अध्यक्ष हाजी रईस चिश्ती, सेकेटरी वाई के शफी, साजिद हुसैन, भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी, महासचिव शफी अहमद बालक आदि शामिल रहे। उधर, जुलूस कमेटी उर्दू मोहल्ला बड़ी मस्जिद चौक से जुलूस उठाया गया। जूलुस अध्यक्ष कुंवर रफत अली खान ने जूलुस में शामिल उलमाओं आदि लोगों का साफा पहनाकर स्वागत किया।
जुलूस को रवाना करने से पहले कारी सरफराज आलम व कारी शाहबाज अनवर, मौलाना शाहनूर रजा, मौलाना याकूब ने कुरान-ए-पाक की तिलावत की। जुलूस में खूबसूरत चौकिया, थरमाकौल से बनाई गई काबे शरीफ, मदीना शरीफ की चौकियां आकर्षण का केंद्र रही। कारी सरफराज आलम, हाफिज मोहम्मद अहमद अकबरी, मौलाना याकूब, मौलाना उबैदुर्रहमान आदि शामिल हुए।

-----------

फोटो 16
भरथना में ईद मिलादुन्नबी पर निकाले जुलूस
भरथना। कस्बे में शानो-शौकत से जुलूस निकाला गया। जुलूस तिलक नगर, आज़ाद रोड, मंडी रोड, पुराना भरथना, बालूगंज होते हुए बड़ी मस्जिद पर खत्म हुआ। जुलूस में मोहम्मदी धुनों पर लोग झूमते हुए चले। इस दौरान हाफिज अजीम संभली को घोड़े पर सवार किया गया। मौलाना फहीम रजा, हाफिज अजीम, विधायक प्रदीप यादव, राघवेंद्र गौतम, चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव मौजूद रहे। (संवाद)

------------------
फोटो 17
ऊसराहार में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, तकरीरों और नारों से गूंजा माहौल
ताखा। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया गया। सरकार की आमद मरहबा, नूर वाला आया है जैसे नातिया कलाम और अल्लाह-हू-अकबर के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। जुलूस मदीना मस्जिद से प्रारंभ होकर मौहरी रोड, भरथना रोड, किशनी रोड और बिघूना रोड से होता हुआ भरतपुर खुर्द स्थित हजरत सिद्दीकी शाह बाबा की मजार पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में शमशाद बारिश, अशफाक खां, नसीम हाफिज, नूर अहमद, छंगे बारिश, तालिब खान, रिजवान अहमद, आमिर खान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। (संवाद)


------------------
फोटो 18
उत्साह के साथ निकाला जुलूस
जसवंतनगर। ईद मीलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को सराय खाम मदरसा से मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की अध्यक्षता में भव्य जुलूस निकाला गया। लुधपुरा मस्जिद तिराहे पर मौलानाओं, इमामों व अतिथियों का स्वागत किया गया। हाफिज शमीउद्दीन फारुकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. बृजेश चंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, ठा. अजेंद्र सिंह गौर, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो 14:::जुलूस_ए_मुहम्मदी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में शामिल अकीदतमंद। स्रोत:आयोजक

फोटो 14:::जुलूस_ए_मुहम्मदी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में शामिल अकीदतमंद। स्रोत:आयोजक

फोटो 14:::जुलूस_ए_मुहम्मदी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में शामिल अकीदतमंद। स्रोत:आयोजक

फोटो 14:::जुलूस_ए_मुहम्मदी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में शामिल अकीदतमंद। स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed