फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Procession taken out on Shrimad Bhagwat Geeta Jayanti message of spiritual awakening given by human chain

Kanpur: श्रीमद्भागवत गीता जयंती पर निकाली शोभायात्रा, मानव श्रंखला बनाकर दिया आध्यात्मिक जागरण का संदेश

Wed, 11 Dec 2024 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Dec 2024 01:03 PM IST
सार

Kanpur News: श्रीमद्भागवत गीता जयंती पर  भव्य शोभायात्रा निकाली गई।  इस दौरान गीता संदेश मानव श्रंखला’ बनाकर आध्यात्मिक चेतना के जागरण का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Procession taken out on Shrimad Bhagwat Geeta Jayanti message of spiritual awakening given by human chain
गीता संदेश मानव श्रंखला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ‘गीता जयंती’ के उपलक्ष्य में विश्व के श्रेष्ठतम व प्राचीनतम ज्ञान ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से चरित्रवान, देशभक्त व कर्मशील प्रधान सुशिक्षित व संस्कारित भारत का आह्वान किया गया। चेयरमैन विजय कपूर के आवाहन पर, यूथ वर्क्स आर्गनाइजेशन के चेयरमैन कार्तिक कपूर ने अपने सहयोगियों, दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी सदस्यों, व्यवसायियों, छात्रों व शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ दादा नगर में ‘गीता संदेश मानव श्रंखला’ बनाई।

विज्ञापन

साथ ही, नित्यप्रति गीता स्वाध्याय का संकल्प लेते हुए शक्तिशाली एकजुट हिंदू समाज द्वारा आध्यात्मिक चेतना के जागरण का संदेश दिया गया। चेयरमैन विजय कपूर ने छात्रों को गीता स्वाध्याय का महत्व बताते हुए कहा कि गीता का हर श्लोक हमें सच्चे जीवन का मार्ग दिखाता है। श्रीमद्भागवत गीता हमें धर्म और कर्म का पालन करते हुए जीवन में सत्य, धैर्य और समर्पण का महत्व सिखाती है। गीता के उपदेश हमें कठिनाइयों में सही निर्णय लेने की प्रेरणा देते हैं।

विज्ञापन

गीता संदेश मानव श्रंखला’ भी बनाई
बच्चों और उद्यमियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘श्रीमदभागवत गीता की जय’ के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, शिक्षा और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। ‘गीता संदेश मानव श्रंखला’ के इस आयोजन में चेयरमैन विजय कपूर के साथ कार्तिक कपूर, डिप्टी कुमार, श्याम लाल मूलचंदानी, दिनेश कुशवाहा, नरेश पंजाबी, गुरविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed