{"_id":"5cc9d2b5bdec220734073289","slug":"problem-in-air-conditioner-in-vande-bharat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस के तीन कोच में खराब हुए एसी, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस के तीन कोच में खराब हुए एसी, यात्रियों ने किया हंगामा
Wed, 01 May 2019 10:39 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के तीन कोच के एसी इटावा के पास खराब हो गए। यात्रियों ने हंगामा किया तो कोच अटेंडेंट ने उन्हें दूसरे कोच में शिफ्ट कर मामला शांत कराया। घटना बुधवार देर शाम की है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से शाम 6:39 बजे ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इटावा के पास कोच नंबर 3,6 व 11 के एसी खराब हो गए। परेशान कोच अटेंडेंट ने अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। नॉन स्टाप ट्रेन होने के कारण यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया।
इसके बाद कोच अटेंडेंट ने यात्रियों को उन कोचों में शिफ्ट किया जिसमें सीट खाली थीं। यह सिलसिला काफी देर तक चला। एक यात्री ने बताया कि एसी खराब होने से कोच तपने लगा था। थोड़ी देर और ऐसा रहता तो सफर करना मुश्किल हो जाता।