{"_id":"21f9055036d30d7c70ff8c06bfae64d5","slug":"pro-navneet-most-senior-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. नवनीत सबसे सीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. नवनीत सबसे सीनियर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन (चिकित्सा शिक्षा) की सीनियारिटी लिस्ट में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार पहले स्थान पर हैं। शुक्रवार को राज्य सरकार ने ट्रिब्यूनल में सीनियारिटी लिस्ट दाखिल कर दी। दूसरे स्थान पर मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व पूर्व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) प्रो. केके गुप्ता, तीसरे स्थान पर इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एसपी सिंह और चौथे नंबर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. आनंद स्वरूप हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठता सूची में चौथे नंबर पर रखे जाने के खिलाफ प्रो. आनंद स्वरूप ने ट्रिब्यूनल में अपील की थी। ट्रिब्यूनल ने राज्य सरकार को सीनियारिटी लिस्ट पेश करने को कहा था। शुक्रवार को राज्य सरकार ने सीनियारिटी लिस्ट दाखिल कर दी।
विज्ञापन
इसमें पांचवें नंबर पर प्रो. गणेश कुमार, छठे नंबर पर प्रो. आरके सिंह और सातवें नंबर पर प्रो. एनसी प्रजापति शामिल किए गए हैं। अपील करने वाले प्रो. आनंद स्वरूप ने कहा कि नियमों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों व मंशा के विपरीत लिस्ट पेश की गई है। इससे संतुष्ट नहीं हूं। मेरे साथ न्याय नहीं हुआ है।
विज्ञापन