फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prize announced on the eight people in case of poisonous liquor

'जहरीली शराब कांड': पूर्व दस्यु सुंदरी के भतीजे समेत 8 लोगों पर 25000 का इनाम घोषित 

Sun, 27 May 2018 03:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 May 2018 03:31 PM IST
सार

- पूर्व मंत्री के करीबी और पूर्व दस्यु सुंदरी के भतीजे पर भी इनाम घोषित
- आरोपियों की गिरफ्तारी को बनी पांच टीमें, छापेमारी जारी

विज्ञापन
Prize announced on the eight people in case of poisonous liquor
जहरीली शराब से मौत

विस्तार

यूपी के कानपुर नगर और देहात में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पूर्व मंत्री राम स्वरूप सिंह गौर के एक करीबी और पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भतीजे समेत आठ लोगों पर एसएसपी अखिलेश कुमार ने 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन

 

 

Prize announced on the eight people in case of poisonous liquor
जहरीली शराब कांड

सीमा परिहार के भतीजे जनक सिंह परिहार उर्फ छोटे सिंह के अलावा औरैया के बीपी सिंह, उन्नाव के कल्लू यादव समेत आठ लोगों के नाम सामने आए हैं। नगर, देहात, औरैया और उन्नाव तक जहरीली शराब का रैकेट फैला है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prize announced on the eight people in case of poisonous liquor
जहरीली शराब कांड
इसके अलावा आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को उठा लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि अफसरों ने नहीं की है। आईजी आलोक सिंह ने भी एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) गठित की है। सीओ स्वरूप नगर अभय नारायण राय की अगुवाई वाली इस टीम में चार इंस्पेक्टर शामिल हैं। विवेचना में यह भी पता चला है कि जीवन सिंह ग्वालियर,  राजस्थान और बिहार से शराब बनाने वाला केमिकल मंगाता था। फिर बीपी सिंह इस केमिकल को पूर्व मंत्री के पौत्रों विनय और नीरज सिंह गौर को सप्लाई करता था। इसी केमिकल से दोनों भाई गोशाला और ईंट-भट्ठा में शराब तैयार कराते थे। पुलिस टीमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार तक गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed