{"_id":"5ca1014ebdec221448559b95","slug":"priyanka-gandhi-s-three-day-bundelkhand-visit-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, कुछ ऐसा रहेगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा, कुछ ऐसा रहेगा कार्यक्रम
Sun, 31 Mar 2019 11:35 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी हमीरपुर-बांदा के तीन दिवसीय दौरे के लिए तीन अप्रैल को हवाई जहाज के जरिए कानपुर आएंगी। जालौन जाने के लिए वह चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। यहां से सड़क मार्ग या हेलीकॉप्टर से जालौन रवाना होंगी।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट के साथ ही सड़क मार्ग से जाने पर जगह-जगह प्रियंका का स्वागत करने की तैयारी की है। यदि प्रियंका हेलीकॉप्टर से जालौन जाती हैं तो अन्य स्वागत कार्यक्रम टल सकते हैं।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रियंका गांधी तीन अप्रैल को जालौन, चार को महोबा-हमीरपुर और पांच को बांदा-चित्रकूट में प्रवास करेंगी। तीन अप्रैल को उनका जहाज चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से वह उरई रवाना होंगी।