फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priyanka gandhi road show for lok sabha election 2019

चुनावी रण: प्रियंका गांधी जालौन में आज करेंगी रोड शो, गांधी परिवार से है जिले का पुराना नाता

Thu, 25 Apr 2019 01:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Apr 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi road show for lok sabha election 2019
रोड शो करने पहुंचेंगी प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी गुरुवार को जालौन में रोड शो करेंगी। उनके आगमन को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। कहना है कि गांधी परिवार से जिले का पुराना नाता है। पहले इंदिरा गांधी फिर राजीव और राहुल गांधी भी जिले में आते रहे हैं। प्रियंका पहली बार आ रही है।
विज्ञापन


इस कारण युवाओं से लेकर बड़े बुजुर्ग कांग्रेसी सभी में जोश बना हुआ है। माना जा रहा है कि प्रियंका अपने संबोधन में गांधी परिवार से जनपद के रिश्ते को और भी मजबूत करने का प्रयास करेंगी। बता दें कि प्रियंका का कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दो बार पहले भी बना कार्यक्रम निरस्त हो चुका है।
विज्ञापन


 

2016 में राहुल गांधी ने भी जनपद में कई सभाएं की थी

priyanka gandhi road show for lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
आखिर में 25 अप्रैल को गरौंठा विधानसभा के गुरसराय में उनकी जनसभा और उरई में रोड शो का कार्यक्रम तय किया गया है। पार्टी महासचिव दोपहर करीब 3 बजे पुलिस लाइन हैलीकाप्टर से आएंगी, इसके बाद वे अंबेडकर चौराहे से अपना रोड शो शुरू करेंगी। कांग्रेसी रामप्रकाश दिवेदी ने बताया कि आखिरी बार 70 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री शहर स्थित रामकुंड आई थी और कांग्रेसियों को संबोधित किया था।

इसके बाद 1991 में राजीव गांधी भी अपने दौरे पर आए थे और 2016 में राहुल गांधी ने भी जनपद में कई सभाएं की थी। प्रियंका का यह पहला दौरा है, जिससे कांग्रेसी काफी उत्साहित है। पंडित नेहरू भी जनपद के लोगों को बहुत पसंद किया करते थे। वहीं बजरिया निवासी बुजुर्ग हनीफ खां का कहना है कि प्रियंका में वाकई उनकी दादी की छवि है, वे वैसे ही सभी से हंसकर मिलती और बोलती है। गणेशगंज निवासी शिवकुमार का कहना है कि प्रियंका के आने से युवाओं में काफी उत्साह है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed