फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priyanka gandhi in kanpur and fatehpur for lok sabha elections 2019

सियासी हलचल: प्रियंका ने कहा- फालतू बोलने वालों से कहिए- अपना रास्ता नापो

Sat, 06 Apr 2019 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi in kanpur and fatehpur for lok sabha elections 2019
चकेरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का किया स्वागत
यूपी में सियासी पारा हाई हो चुका है। सभी दलों के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए भरसक प्रयास करने में जुटे हैं। इसके साथ ही सियासी बयानबाजी भी चरम पर है। वार-पलटवार का दौर जारी है।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी करीब 11:30 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक वह 15 मिनट में छिवली नदी के पास स्वागत कार्यक्रम के लिए निकलेंगी। आपको बता दें कि प्रियंका फतेहपुर के औंग में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

 

इंटक प्रदेश अध्यक्ष बेहोश होकर गिर पड़े

प्रियंका ने कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के कानपुर प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रत्याशी राजा रामपाल और कांग्रेस कमेटी के कई नेता मौजूद रहे।
 

लेकिन प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंचे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान फ्लीट में शामिल एंबुलेंस में उनका उपचार किया गया।

कांग्रेस के जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह मेरे राहुल भइया हैं- प्रियंका

फतेहपुर के औंग में प्रियंका ने महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान कहा कि कांग्रेस के जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह मेरे राहुल भइया हैं। उन्होंने हर गरीब महिला के खाते में 72 हजार रुपये भेजने की बात की है। उनका साथ दीजिए और फालतू बोलने वालों से कहिए अपना रास्ता नापो। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि दीदी दारू बंद करवा दो और हम लोगो को रोजगार दिलाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed