{"_id":"5bba04d5867a55681c055164","slug":"private-company-cheats-thousands-of-rupees-from-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का वादा कर युवाओं से हजारों की ठगी, प्रशिक्षण के नाम पर ऐंठी जा रही रकम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने का वादा कर युवाओं से हजारों की ठगी, प्रशिक्षण के नाम पर ऐंठी जा रही रकम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को ठगी का शिकार बनाए जाने के मामले लगातार उजागर हो रहे है। यूपी के महोबा जिले में एक प्राइवेट कंपनी प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को ठगी का शिकार बना रही है। रविवार को पैसा देने के बाद भी नौकरी न लगने पर कुछ युवाओं ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता करते हुए निकाल दिया गया। पीड़ितों ने शहर कोतवाली व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई करने और पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है। जनपद बलरामपुर के ग्राम देवी पाटिल निवासी फरहान रायनी व वनकसिया निवासी मुबीन अहमद ने शहर कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका संपर्क गांव के ही एक युवक से हुआ था, जिसने महोबा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 19-19 हजार रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
डेमो पिक
दो माह पूर्व उन्हें महोबा बुलाया गया और प्रशिक्षण की बात कही गई। वह किराए से कमरा लेकर प्रशिक्षण लेते रहे लेकिन जब उन्होंने नौकरी दिलाने की बात कही तो उन्हें टहलाया जाता रहा। रविवार को नौकरी देने की बात कहने पर उनके कमरे का सामान फेंक दिया गया और अभद्रता करते हुए वापस देने से इनकार कर दिया। ठगी का शिकार युवकों ने बताया कि जहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह आधा सैकड़ा से अधिक युवा जुड़े है। जिन्हें नौकरी का लालच देकर पैसा लिया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व मानव कल्याण विकासवादी संस्थान द्वारा लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया था। बाद में इस संस्था के फर्जी निकलने पर उसे सीज कर दिया गया था।