{"_id":"5bc493bdbdec2269651f1c95","slug":"prisoners-will-know-about-religion-and-spirituality-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खास है ये पहल, 40 इंच की स्क्रीन के जरिये कैदियों को पिलाई जाएगी 'धर्म-अध्यात्म की घुट्टी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास है ये पहल, 40 इंच की स्क्रीन के जरिये कैदियों को पिलाई जाएगी 'धर्म-अध्यात्म की घुट्टी'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा: चित्रकूटधाम मंडल की जेलों में बंदियों को टीवी के जरिये धर्म और अध्यात्म की घुट्टी पिलाई जाएगी। उन्हें रोजाना टीवी पर धर्म और अध्यात्म से जुड़े चैनल दिखाए जाएंगे। इसके लिए मंडल की जेलों में 76 एलईडी टीवी लगाने की योजना है। जेल महानिदेशालय ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। योजना के मुताबिक बांदा और चित्रकूट में 20-20 तथा हमीरपुर और महोबा की जेलों में 18-18 एलईडी टीवी लगाई जाएंगी। चारों जिलों की जेलों में लगभग इतने ही बैरक हैं। हर एक बैरक और जेल अस्पताल में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
योग, प्रवचन, रामायण जैसे धार्मिक सीरियल दिखाए जाएंगे
डेमो पिक
बंदियों के आपराधिक स्वभाव में बदलाव लाने और उनका रुख धर्म-अध्यात्म के प्रति मोड़ने के लिए प्रदेश सरकार का यह एक और कदम है। कारागार विभाग के अपर महानिदेशक चंद्र प्रकाश ने सभी जेल अधीक्षकों से एलईडी स्क्रीन लगवाने का प्रस्ताव मांगा है। प्रभारी जेल अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि टीवी में योग, प्रवचन, रामायण जैसे धार्मिक सीरियल दिखाए जाएंगे। बैरकों में लगाई जाने वाली एलईडी स्क्रीन का आकार 40 इंच होगा, ताकि बैरक के हर हिस्से से बंदी आसानी से प्रसारण देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरोजगार का दिया जा रहा प्रशिक्षण
डेमो पिक
स्वरोजगार का दिया जा रहा प्रशिक्षण
प्रभारी कारागार अधीक्षक ने बताया कि जेल में बंदियों को स्वरोजगार के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा समय-समय पर योग और धार्मिक आयोजन भी कराए जाते हैं। बंदियों को नशे से मुक्त रखने के लिए नशा मुक्ति प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
प्रभारी कारागार अधीक्षक ने बताया कि जेल में बंदियों को स्वरोजगार के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा समय-समय पर योग और धार्मिक आयोजन भी कराए जाते हैं। बंदियों को नशे से मुक्त रखने के लिए नशा मुक्ति प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।