फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prisoners release on Independence Day in Uttar Pradesh

सलाखों के पीछे सांस ले रहे थे, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए रिहा, परिजनों को देख भर आई आंखें

Thu, 17 Aug 2017 12:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Aug 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
Prisoners release on Independence Day in Uttar Pradesh
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैदियों की रिहाई - फोटो : अमर उजाला
आजादी के 70वीं वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जेलों में छोटी सजा के बंद 70 सजायाफ्ता कैदियों को रिहा करने की योजना तैयार की थी। ये कैदी अदालत द्वारा सुनायी गई सजा काट चुके हैं। जबकि अदालत द्वारा लगाए जुर्माने (अर्थदण्ड)की रकम अदा न कर पाने की वजह से उसके एवज में सजा काट रहे थे। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक सिमिति लखनई के प्रयासों से वाराणसी कारागार से नौ बंदी, लखीमपुर खीरी से दो, उन्नाव से एक, कानपुर देहात से तीन व फतेहपुर जिला कारागार से एक बंदी अपराध निरोधक कमेटी द्वारा अर्थदंड जमा कराकर रिहा करा लिए गए।
विज्ञापन


बता दें राज्य सरकार ने ऐसा पहली बार निर्णय लिया है। जिससे बंदियों के परिवार में खुशी है। स्वतंत्रता दिवस के दिन अपनों से मिलकर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने दिल से अपराध निरोधक कमेटी का व उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार व उ.प्र अपाराध निरोधक कमेटी की सराहना हो रही है। बता दें जेल में कई ऐसे बंदी है जो रुपयों के अभाव में जमानत नहीं करा पाते या फिर जुर्माना अदा नहीं करने पर जेल के सींखचों के पीछे ही जीवन काटना पड़ता है। ऐसे लोगों से कारागार भरा रहता है। बंदी भी गुमनामी की जिंदगी जीता है। 

ज्यादा गंभीर अपराध में संलिप्त नहीं होने और अपनी सजा पूरी करने के बाद भी कई लोग जेल में बंद है, जिन पर सरकार का ध्यान गया है। इस कवायद से जेल से बाहर आने वाले बंदियों को नया जीवन मिला है।  


इस मौके पर उ.प्र अपाराध निरोधक कमेटी के चेयरमैन श्री रमिन्दर सिंह, प्रांतिय उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, सहायक सचिव नवनीत शुक्ला, सहायक सचिव सौरभ श्याम श्रीवास्तव, मंडल सचिव कानपुर आशुतोष बाजपेयी, कानपुर जिला सचिव विजय मेहरोत्रा, अंगददीप सिंह, पंडित उमेश अवस्थी, अजीत सक्सेना, अम्बरीश चंदेल द्वारा कानपुर देहात एवं उन्नाव जनपद, राजेश सिंह, डॉ. लक्ष्मणदास, शरद पवार, वाराणसी जनपद रजनीश मिश्रा, लखीमपुर खीरी, विपिन बिहारी सरन, फतेहपुर जनपद जिला कारागार में पहुंच कर इस कार्य में सहयोग दिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed