फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   prisoner inmates in jail four policeman susupend

इस जेल के जमाइयों की चल रही थी टनाटन खातिरदारी

Sun, 14 May 2017 12:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 May 2017 12:35 AM IST
सार

बंदी को जिला कारागार इटावा से कानपुर पेशी पर ले गए थे
वहीं एक होटल में खातिरदारी का वीडियो हुआ था वायरल

विज्ञापन
prisoner inmates in jail four policeman susupend
डेमो

विस्तार

इटावा में एसएसपी ने बंदी की खातिरदारी में चार सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ये सिपाही शुक्रवार को इटावा जिला कारागार से बंदी को कानपुर की अदालत में पेशी पर ले गए थे। वहीं होटल में उसकी खूब खातिरदारी की गई थी। 
विज्ञापन


कानपुर के शातिर अपराधी कादिर उर्फ मोनू पहाड़ी को कानपुर देहात जिला कारागार से प्रशासनिक आधार पर 7 अक्तूबर 2016 को इटावा जिला कारागार भेजा गया था। तभी से वह जिला कारागार में बंद है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को उसकी कानपुर न्यायालय में पेशी थी।
विज्ञापन


इटावा पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल राम सजीवन, सिपाही कैलाश, सत्येंद्र के अलावा चालक राम सजीवन उसे सरकारी गाड़ी से लेकर कानपुर ले गए थे। इस दौरान इन चारों सिपाहियों ने उसे होटल में खाना खिलाया। इसका वीडियो वायरल होने पर शनिवार को एसएसपी शिव हरी मीना ने इन्हें निलंबित कर दिया। आरआई आरके वर्मा ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed