{"_id":"58d4bf504f1c1bbf371a1468","slug":"prisoner-in-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, एक साथ क्यों डिप्रेशन में आ गए हैं इतने सारे कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, एक साथ क्यों डिप्रेशन में आ गए हैं इतने सारे कैदी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला कारागार में एक साथ कई कैदी डिप्रेशन में आ गए हैं। इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिला अस्पताल उर्सला के डॉक्टरों की टीमों ने इनका उपचार और काउंसिलिंग शुरू की है।
विज्ञापन
गुरुवार को उर्सला अस्पताल के डॉ. चिरंजीव प्रसाद और मनोवैज्ञानिक स्वाती जिला जेल पहुंचीं। डॉ. चिरंजीव प्रसाद ने बताया कि 50 बंदी डिप्रेशन के मिले हैं। इनमें 15 बंदी 30 साल तक की उम्र के हैं। चार महिलाएं भी डिप्रेशन में हैं। मनोवैज्ञानिक स्वाती ने बताया कि जेल में अकेलेपन और कुछ बंदियों में अपराधबोध के कारण डिप्रेशन आ जाता है। कुछ बंदी परिजनों के मिलने न आने के कारण डिप्रेशन में आ गए हैं। वहीं, जेल में पीसीओ के दो बूथ से बंदियों की बात कराई जाने लगी है।
विज्ञापन