{"_id":"5cb98013bdec22146325ba72","slug":"prisoner-committed-suicide-in-jail-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने लुंगी को बनाया मौत का फंदा, सेंट्रल जेल में आत्महत्या से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी ने लुंगी को बनाया मौत का फंदा, सेंट्रल जेल में आत्महत्या से मचा हड़कंप
Fri, 19 Apr 2019 01:30 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
कैदी ने लुंगी को बनाया मौत का फंदा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जनपद कन्नौज के मोहल्ला सफदरगंज निवासी वसीम(50) पुत्र यासीन गैरइरादतन हत्या के के मामले में सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में सजा काट रहा था। उसे कन्नौज से 2014 में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया था।
शुक्रवार सुबह जेल में बने अस्पताल के शौचालय में गया। वहां लगे रोशनदान में अपनी लुंगी बांध कर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जब दूसरा कैदी शौचालय में गया तो उसे लटका देखा। जेल प्रशासन को सूचना दी गई। जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को फंदे से उतरवाया है। कैदी के परिजनों को सूचना दी गई।