{"_id":"635d152c266a4d45e3578c2f","slug":"prisoner-ate-poison-inside-the-jail-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: जेल के अंदर कैदी ने खाया जहर, जेलकर्मी पर मारपीट करने का आरोप, गंभीर हालत में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: जेल के अंदर कैदी ने खाया जहर, जेलकर्मी पर मारपीट करने का आरोप, गंभीर हालत में भर्ती
Sat, 29 Oct 2022 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:01 PM IST
सार
जिला उपकारागार में सजा काट रहे कैदी ने जहर खा लिया। शनिवार को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कैदी ने जेलकर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कैदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिला उप कारागार में जानलेवा हमले के मामले में बंद कैदी ने शनिवार की दोपहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जेलकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कैदी ने जेलकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जनपद छतरपुर निवासी जमाल मंसूरी (32) पिछले तील साल से जिला उपकारागार में बंद है। जानलेवा हमले के मामले में वह दस साल की सजा काट रहा है। दोपहर के समय कैदी की अचानक हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। चार पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
कैदी ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर उसके साथ जेलकर्मी ने मारपीट की, जिससे आहत होकर उसने जहर खाया। इमरजेंसी वार्ड में कैदी का इलाज कर रहे डॉ. योगेंद्र राजावत ने बताया कि हालत में सुधार है और उपचार चल रहा है। उधर जेलर शिवमूरत सिंह का कहना है कि कैदी एक बैरक से दूसरे बैरक में आ-जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
इस पर जेलकर्मी ने डांट दिया। कैदी नशे का लती है। जेल में नशा न मिलने के चलते उसने किसी बंदी की वालों में लगाने वाली मेहंदी का सेवन कर लिया, जिससे हालत बिगड़ी। जेल के अंदर हेयर डाई पहुंचने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।