फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prisoner ate poison inside the jail in Mahoba

Mahoba: जेल के अंदर कैदी ने खाया जहर, जेलकर्मी पर मारपीट करने का आरोप, गंभीर हालत में भर्ती

Sat, 29 Oct 2022 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

जिला उपकारागार में सजा काट रहे कैदी ने जहर खा लिया। शनिवार को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कैदी ने जेलकर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Prisoner ate poison inside the jail in Mahoba
अस्पताल में भर्ती कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिला उप कारागार में जानलेवा हमले के मामले में बंद कैदी ने शनिवार की दोपहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जेलकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कैदी ने जेलकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जनपद छतरपुर निवासी जमाल मंसूरी (32) पिछले तील साल से जिला उपकारागार में बंद है। जानलेवा हमले के मामले में वह दस साल की सजा काट रहा है। दोपहर के समय कैदी की अचानक हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। चार पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

कैदी ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर उसके साथ जेलकर्मी ने मारपीट की, जिससे आहत होकर उसने जहर खाया। इमरजेंसी वार्ड में कैदी का इलाज कर रहे डॉ. योगेंद्र राजावत ने बताया कि हालत में सुधार है और उपचार चल रहा है। उधर जेलर शिवमूरत सिंह का कहना है कि कैदी एक बैरक से दूसरे बैरक में आ-जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जेलकर्मी ने डांट दिया। कैदी नशे का लती है। जेल में नशा न मिलने के चलते उसने किसी बंदी की वालों में लगाने वाली मेहंदी का सेवन कर लिया, जिससे हालत बिगड़ी। जेल के अंदर हेयर डाई पहुंचने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed