फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Priest was murdered in illicit relations

अवैध संबंधों में हुई थी पुजारी की हत्या

Mon, 23 Aug 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Priest was murdered in illicit relations
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में स्थित मंदिर के पुजारी की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पुलिस ने मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में है। उसने परिवार की एक महिला से अवैध संबंध होने पर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

मनेथू गांव स्थित बरगदी देवी मंदिर में शनिवार को लोहारी गांव के ब्रह्मदेव मंदिर के पुजारी रामचंद्र उर्फ बड़े बाबा (50) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वह नियमित रुप से मनेथू गांव के बरगदी मंदिर जाता था। चर्चा है कि वह तंत्रमंत्र भी करता था। घटना के बाद मनेथू गांव के कल्लू उर्फ अरुण ने थाने जाकर पुजारी की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी थी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि परिवार की एक महिला से पुजारी के अवैध संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी वह महिला से दूरी नहीं रख रहा था। वह बातों में परिवार की महिला से अवैध संबंध की चर्चा कर उसे ताने देता था। इससे खफा होकर उसने शनिवार को चाकू से कई वार करके पुजारी को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद लोहारी गांव के लोगों ने वारदात में कई और लोगों के शामिल होने की बात पुलिस से कही। पुजारी के भतीजे लोहारी गांव निवासी अजय ने मनेथू गांव के कल्लू उर्फ अरूण, उसके दो भाई प्रमोद उर्फ पोला, ब्रजेश उर्फ नन्हीं व रुपपुर गांव के कल्लू समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि पुजारी का बैग भी गायब है।
उसमें दो मोबाइल व पुजारी का चिमटा था। पोस्टमार्टम के बाद पुजारी का शव लोहारी गांव पहुंचा। वहां गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में पुजारी के शव को समाधि दी गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी ने अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात स्वीकारी है। पुजारी के मोबाइल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुजारी पर चाकू से किए गए 13 वार
कानपुर देहात। हत्यारोपी ने लोहारी गांव के पुजारी के गले, चेहरे, पेट व गर्दन पर चाकू से करीब 13 वार किए। अधिक रक्त बहने से उसकी मौत होने की बात पोस्टमार्टम में सामने आई है। अरुण ने चाकू से रामचंद्र के गले में छह, गर्दन में तीन, पेट में तीन तथा पीठ पर एक बार वार किया। इतने घाव करने के बाद उसे पास में भरे पानी में खींचकर डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed