फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priest get lifetime prison in chitrakoot

यूपी: आश्रम में बाबा ने बालक से किया कुकर्म, बेटे ने जब मां को बताया सच तो कांप गया कलेजा

Thu, 13 Jun 2019 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 13 Jun 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
priest get lifetime prison in chitrakoot
आरोपी बाबा - फोटो : अमर उजाला

धर्मगनगरी चित्रकूट के तपसी मुरैना आश्रम में एक मंदबुद्धि बालक से आश्रम के बाबा द्वारा कुकर्म करने पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


यह सजा अदालत ने भादवि की धारा 377 के तहत अपराध घोषित होने पर दी है। अपर सत्र न्यायालय सतना के पीआरओ फखरूद्दीन ने बताया कि सतना जिला क्षेत्र के एक गांव निवासी बालक 7 जून 2017 को सुबह 9 बजे घर से बाजार गया था। वहां से रास्ते में तपसी मुरैना वाले बाबा रामकीर्तनदास त्यागी के आश्रम चला गया।

विज्ञापन
Trending Videos

बालक से कुकर्म में साधु को आजीवन कारावास

घर वापस नहीं आने पर छोटा भाई ढूंढते हुए आश्रम गया और वहां मौजूद अपने भाई को बुलाकर घर ले आया। पीड़ित बालक ने घर आकर अपनी मां को बताया कि बाबा ने उसके साथ गलत काम किया है। जिससे उसे दर्द हो रहा है। पिता के घर लौटने पर घटना की रिपोर्ट नया गांव थाने में दर्ज कराई गई।  

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद आरोपी को सत्र न्यायालय में पेश किया। गुरुवार को अदालत ने अपराध साबित होने पर आरोपी बाबा रामकीर्तन दास त्यागी उर्फ गुरु विजय दास त्यागी (72), निवासी जहांगीराबाद बैंक कॉलोनी भोपाल को उम्र कैद और पांच हजार जुर्माने की सजा से दंडित किया है। अदालत ने जुर्माना पीड़ित को दिए जाने का आदेश दिया है। मामले में अभियोजन की ओर से डीपीओ रामपाल सिंह ने पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed