आम ग्राहकों के लिए नहीं खुला सोने का भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ व हजार के नोटों की बंदी का व्यापक असर बुधवार को सराफा बाजार में देखने को मिला। बैंक बंद होेने के कारण आम ग्राहकों के लिए सराफा बाजार में सोने, चांदी का भाव तक जारी नहीं हुआ। शादी वाले घरों में बुधवार को होने वाली गहनों की डिलेवरी कैंसल कर दी गई। सौ के नोट देने के बाद भी ज्वैलर्स ने गहने नहीं दिए।
सोना, चांदी व महंगे जवाहरात खरीदने वालों की भीड़ से गुलजार रहने वाले बिरहाना रोड व नयागंज सराफा बाजार में मुर्दनी छाई रही। वही ग्राहक नजर आए जिन्हें कालाधन खपाना था या जिनके घरों में एक दो दिन में कोई वैवाहिक कार्यक्रम होना है। उनसे भी ई-पेमेंट, चेक, कार्ड स्वेपिंग के जरिये भुगतान नहीं लिया गया।
इसके अलावा कुछेक नए ग्राहक आए उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि आज सोने का भाव जारी नहीं हुआ है। सराफा कारोबारी बताते हैं कि यह पहले दिन का असर है। लोगों के पास करेंसी आने पर खरीद बढ़ेगी लेकिन यह पहले जैसी नहीं रहेगी। हालात सामान्य होने पर भी ज्वैलरी की खरीदारी 40 फीसदी तक प्रभावित होगी।