फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President will visit Kanpur from today: will be received by Governor and CM yogi

राष्ट्रपति कानपुर प्रवास पर आज से : महाराजा एक्सप्रेस से पहुंचेंगे, राज्यपाल और सीएम करेंगे स्वागत-सत्कार

Fri, 25 Jun 2021 03:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Jun 2021 03:59 AM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन दिन कानपुर दौरे पर रहेंगे। आज देर शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से पहुंचेंगे।  27 को वह अपने पैतृक गांव परौंख जाएंगे।

विज्ञापन
President will visit Kanpur from today: will be received by Governor and CM yogi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ठीक 18 माह बाद अपने शहर आ रहे हैं। वह कानपुर में तीन दिन रहेंगे। शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे वह प्रेसिडेंट ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल सर्किट हाउस जाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री लखनऊ लौट जाएंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद पहली बार तीन दिन के प्रवास पर कानपुर आ रहे हैं। इस प्रवास में वे कानपुर देहात स्थित अपने पैतृक गांव परौंख भी जाएंगे।
विज्ञापन


25 जून को कानपुर आते समय राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन उनके गृह जनपद के झींझक और रूरा रेलवे स्टेशनों पर 15-15 मिनट रुकेगी। यहां वे कुछ परिवारी जनों और मित्रगणों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे कानपुर उतरेंगे। 26 जून को राष्ट्रपति का पूरा दिन रिजर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह शहर के 50 से ज्यादा लोगों से मुलाकात करेंगे। 27 जून को राष्ट्रपति सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचेंगे। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही परिवारी जनों, मित्रों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।


शाम करीब छह बजे तक राष्ट्रपति फिर से कानपुर नगर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 28 जून की सुबह 10 बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री 27 जून को राष्ट्रपति के गांव परौंख भी आ सकते हैं हालांकि, गुरुवार रात तक उनका सिर्फ 25 जून का कार्यक्रम जारी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed