फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President will meet Ex MP Ishwar Chandra

राष्ट्रपति आज जाएंगे ईश्वरचंद्र के घर, जानें कौन हैं ये...

Fri, 15 Sep 2017 11:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
President will meet Ex MP Ishwar Chandra
पूर्व सांसद ईश्वरचंद्र - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को ईश्वरचंद्र गुप्त के घर भी जाएंगे। यहां 100 अतिथियों को भी बुलाया गया है जिनमें सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, उद्यमी आदि हैं। कानपुर के तिलक नगर में रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरचंद्र गुप्त कक्षा चार से संघ से जुड़े हुए हैं। वे विभाग संघ चालक, संभाग संघ चालक, प्रांत संघ चालक और क्षेत्र संघ चालक पदों पर रह चुके हैं। अस्वस्थ होने के कारण डेढ़ साल पहले ही उन्होंने क्षेत्र संघ चालक का पद छोड़ा है।
विज्ञापन



1932 में जन्मे ईश्वरचंद्र गुप्त मूल रूप से देहरादून के रहने वाले हैं। 1955 में उन्होंने यहां आकर लखनऊ में रहने वाले चाचा के साथ आटो मोबाइल का काम शुरू किया था। इसके बाद 1959 में कानपुर में उन्होंने आटो मोबाइल का अपना काम शुरू किया। इसमें उन्हें खासी सफलता मिली। वर्तमान में उनके पास टाटा, हुंडई जैसी बड़ी कंपनियाें की डीलरशिप भी है। ईश्वरचंद्र 1992 से 1998 तक भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे। वे बताते हैं कि रामनाथ कोविंद से उनका 1971 से परिचय है। राज्यपाल रहते हुए अक्सर घर आते थे लेकिन राष्ट्रपति होने के बाद घर आना और भी सौभाग्य की बात है। ईश्वरचंद्र का कारोबार अब उनका बेटा विनीत गुप्त देखता है। दो बेटियां चारू और पूजा हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। चारू कोलकाता में है, जबकि पूजा कानपुर में है। 
विज्ञापन


ईश्वर चंद्र गुप्त के यहां ये प्रमुख लोग रहेंगे मौजूद

आरएसएस
संघ के क्षेत्र प्रचारक शिवनारायण, प्रांत प्रचारक संजय जी, प्रांत संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह, विभाग संघ चालक अर्जुनदास खत्री, विभाग प्रचारक संजय, विभाग समन्वय भवानी जी, हरिभाऊ खांडेकर, मोहन अग्रवाल सहित कई लोग।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा 
सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री सुर्रेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री संगठन ओमप्रकाश, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र, निवर्तमान मेयर जगतवीर सिंह द्रोण, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, भगवती सागर, अभिजीत सिंह सांगा, कमलरानी वरुण, प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, रामशरण कटियार सहित कई अन्य।


कांग्रेेस
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, विधायक सुहैल अंसारी

सपा
विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक इरफान सोलंकी

बसपा
पूर्व कैबिनेट  मंत्री अनंत कुमार मिश्र (अंटू मिश्रा)

उद्यमी और कारोबारी
-संजीव झुनझुनवाला, राजू लोहिया, अमरनाथ गुप्ता, महेश स्वरूप अग्रवाल, प्रकाश कनोडिया, यदुपति सिंहानिया, वीके अग्रवाल, इरशाद मिर्जा सहित कई अन्य।

डाक्टर...
डा. अवध दुबे, डा संजय रस्तोगी सहित कई अन्य प्रमुख चिकित्सक।

अन्य प्रमुख लोग
प्रो इंद्रनील मन्ना आईआईटी निदेशक, प्रो. जेवी वैशम्पायन कुलपति सीएसजेएम विश्वविद्यालय, शिक्षाविद नागेंद्र स्वरूप (अष्टूबाबू), मानवेंद्र स्वरूप व कई अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed