फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President will come at Jhinjhak station today

झींझक स्टेशन पर आज पहली बार आएंगे राष्ट्रपति

Fri, 25 Jun 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
President will come at Jhinjhak station today
कानपुर देहात। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का आज झींझक स्टेशन पर पहली बार आगमन होगा। वह करीब 15 मिनट रुककर वह परिवारीजन व चिह्नित लोगों से मुलाकात करेंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से आज दोपहर 01:30 बजे दिल्ली से कानपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान राष्ट्रपति झींझक स्टेशन पर करीब 15 मिनट रुकेंगे। शाम करीब छह बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन के झींझक स्टेशन पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रपति प्लेटफार्म पर बने पांडाल से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन

फिर परिवारीजन व चिह्नित लोगों से भेंट कर हालचाल जानेंगे। इसके बाद वे ट्रेन से रूरा स्टेशन की ओर रवाना होंगे। यहां पर उनके रुकने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि गुरुवार देर शाम तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। शाम सात बजे राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झींझक में राष्ट्रपति से इनकी होगी मुलाकात
स्टेशन पर राष्ट्रपति अपने भाई रामस्वरूप भारतीय, धर्मेश भारतीय, प्यारेलाल कोविंद, भतीजे दीपक कोविंद, भाभी विद्यावती, भतीजी हेमलता, शिवकुमार, विमल अग्निहोत्री, हरिकिशोर वर्मा, सुरेश द्विवेदी, राजेश गुप्ता, अनमोल गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार, यदुवेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार, महेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, मोहनलाल कमल, रमेश कुमार कमल, सुशील कुमार वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, विवेक कुमार, रोहित कुमार, विवेक कुमार, हरिओम, शहनवाज अख्तर, शमी खां, अजय नागर, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल राजपूत, मो. आफताब, अनुराग गुप्ता, श्याममोहन दुबे, हृदेश गुप्ता, तरुण जैन (रुबी), अमित गुप्ता, रविंद्र पाल से मुलाकात करेंगे।
चमाचम हुआ झींझक रेलवे स्टेशन
झींझक। राष्ट्रपति के आगमन के चलते झींझक रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं चाकचौबंद की गई हैं। रेल अधिकारियों ने प्लेटफार्म पर रेल डिस्प्ले, इंडीकेशन, सीसीटीवी कैमरे, लाइट, साज-सज्जा, पटरियों के नीचे लगे स्लीपरों का रंगरोगन व प्रतीक्षालय को बेहतर तरीके से संवारा है। स्टेशन के आसपास सालों से पड़ी गंदगी साफ की गई है।
छावनी में तब्दील हुआ राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थल
झींझक। राष्ट्रपति के आज होने वाले कार्यक्रम के पूर्व से ही सुरक्षा को देखते हुए डाउन की लूप लाइन की ओएचई लाइन को बंद किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में भीड़ न हो, इसके लिए स्थल के पास माल गोदाम, नासरसेड़ा रोड़ अंडरपास, सीसी रोड व वाटर प्रूफ पांडाल के आसपास बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही है। कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए मात्र एक ही रास्ता रहेगा।
बिना चेकिंग के कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के एक दिन पूर्व ही झींझक रेलवे स्टेशन व आसपास के एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी, आरएएफ, पीएसी समेत दूसरे जिलों से बुलाया गया फोर्स तैनात किया गया है। पीएसी के सेना नायक अनीस अहमद अंसारी के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर रुट मार्च किया गया।

वायुसेना के जवानों ने परौंख में की वीडियोग्राफी
डेरापुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का परौंख में 27 जून को आने का कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम के दो दिन पूर्व गुरुवार को वायु सेना के जिप्सी सवार जवानों ने गांव पहुंचकर उनके भ्रमण के लिए प्रस्तावित स्थलों को जाने वाले मार्गों की वीडियोग्राफी की। साथ ही संबंधित स्थानों की भी वीडीओ बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed