फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President's visit to Kanpur: reached home to meet his friend

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: अपनों के बीच अपने कोविंद, बिसरी यादें और विकास की बातें, दोस्त से मिलने पहुंचे घर

Sat, 26 Jun 2021 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 26 Jun 2021 11:00 PM IST
सार

राष्ट्रपति से मुलाकात का दौर सुबह 11 बजे शुरू हुआ। उससे पहले कई लोगों की कोरोना जांच हुई, जो लोग पहले ही जांच कराकर आए थे, उन्हें मिलने में सहूलियत हुई।

विज्ञापन
President's visit to Kanpur: reached home to meet his friend
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने मित्र के के अग्रवाल के साथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कानपुर प्रवास के दूसरे दिन शहर और आसपास के जिलों के 52 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वह जिससे भी मिले, उसी के हो लिए। उनकी मीठी वाणी सुनकर लोग भी गदगद हो गए। महापौर प्रमिला पांडेय ने औपचारिक रूप से उन्हें शहर की चाबी सौंपी तो बोले कि अभी पांच साल और रखे रहो। प्रमिला पांडेय ने राष्ट्रपति का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


बोलीं कि आप सभी के लिए प्रेरणा पुरुष हैं। उन्होंने पत्र देकर नगर निगम के सभी 42 अस्पताल और औषधालय चालू कराने का आग्रह भी किया। राष्ट्रपति से मुलाकात का दौर सुबह 11 बजे शुरू हुआ। उससे पहले कई लोगों की कोरोना जांच हुई, जो लोग पहले ही जांच कराकर आए थे, उन्हें मिलने में सहूलियत हुई। राष्ट्रपति ने सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को सुझाव दिया कि विवि का एल्यूमनाई एसोसिएशन आईआईटी जैसा होना चाहिए।
विज्ञापन


आईआईटी के एसोसिएशन से अधिकतर पूर्व छात्र जुड़े हैं। एचबीटीयू के कुलपति डॉ. शमशेर ने राष्ट्रपति को शताब्दी समारोह में संस्थान आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर 2021 को 100 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने एचबीटीयू को केंद्रीय विवि का दर्जा देने का भी प्रस्ताव दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि विवि के उत्थान के लिए मेहनत करें, जो भी प्रस्ताव हैं, उनको भेजें, विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसए के गोद लिए गए देश के प्रथम जैव संवर्धित गांव शिवली के अनूपपुर में कुपोषण दूर करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों की राष्ट्रपति ने प्रशंसा की। कुलपति डॉ. डीआर सिंह से कहा कि अब अनूपपुर को आदर्श गांव बनाने में भी जुट जाएं। सीएसए के पौधरोपण अभियान और राष्ट्रपति के गांव परौख में घर-घर न्यूट्री किचन गार्डेन बनवाने की राष्ट्रपति ने सराहना की। कुलपति ने राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की पुस्तक जैविक खेती के आयाम भेंट की।

व्यापारियों ने बताई समस्या 
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया ने राष्ट्रपति से शहर में एम्स जैसे अस्पताल की स्थापना की मांग की। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने व्यापारिक समस्याओं को राष्ट्रपति के सामने रखा। नीति आयोग में छोटे दुकानदारों के उत्थान के लिए योजनाओं की मांग की। ऑनलाइन शॉपिंग से व्यापारियों को होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन मणिकांत जैन से राष्ट्रपति ने कार्यालय आकर फिर से उनके साथ चाय पीने की इच्छा जाहिर की है।

वकीलों ने रखी मांग
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव, महामंत्री राकेश तिवारी और उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने राष्ट्रपति के सामने अधिवक्ता कल्याण निधि को दस लाख कराने, अधिवक्ताओं के आवास के लिए अधिवक्ता पुरम, कचहरी में चेंबर और पार्किंग की समस्याएं रखीं।

आयुर्वेद समारोह के लिए आमंत्रण
वैद्य विमल प्रकाश त्रिवेदी, जिन्हें राष्ट्रपति शुरू से ही राजू त्रिवेदी के नाम से पुकारते रहे हैं, उन्होंने आयुर्वेद के बड़े आयोजन का प्रस्ताव रखा है और उसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में आयुर्वेद को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में महानगर में एक बड़े सेमिनार की तैयारी चल रही है। 

नाम सुनकर गदगद हुईं रुचि
उद्यमी अशोक कुमार अग्रवाल की बेटी रुचि सेठ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राष्ट्रपति को आज भी उनके हाथों का बना खाना याद है। राष्ट्रपति ने सर्किट हाउस में मौजूद सभी लोगों से कहा कि यह मेरी बेटी जैसी है। जब भी मैं इसके घर गया हूं, हमेशा अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाया है। श्यामनगर की रहने वाली रुचि अपने पति गौरव सेठ और भाई प्रशांत अग्रवाल के साथ उनसे मिलने गई थीं। अशोक कुमार और गौरव सेठ के पिता फूल कुमार सेठ राष्ट्रपति के पुराने मित्र हैं। 

दोस्त से मिलने पहुंचे 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार शाम छह बजकर सात मिनट पर सर्किट हाउस से निकलकर अपने दोस्त केके अग्रवाल के घर पहुंचे। तकरीबन एक घंटे 26 मिनट बाद शाम सात बजकर 33 मिनट पर लौटे। उन्होंने अपने दोस्त के घर जाकर उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed