फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Ramnath Kovind participate in CSJM university alumni conference

सीएसजेएमयू के पूर्व छात्र सम्मेलन में हिस्सा लेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, तैयारियां तेज

Mon, 11 Nov 2019 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind participate in CSJM university alumni conference
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : Twitter
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वह 30 नवंबर को शहर आ रहे हैं। यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अलावा पीएसआईटी और नगर निगम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी रहेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति सीएसजेएमयू में पुरा छात्र सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे और नगर निगम में उनका नागरिक अभिनंदन होगा। इस मौके पर राष्ट्रपति कुछ वरिष्ठ पार्षदों को सम्मानित भी करेंगे। जिला प्रशासन ने सोमवार से इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


एक, दो दिन में दिल्ली से प्रोटोकॉल भी जारी हो जाएगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर आगमन को लेकर चल रहीं गतिविधियां फिलहाल रोक दी गई हैं। पीएमओ से अभी कोई नया आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा से जुड़े अधिकारियों ने कानपुर की गंगा, टेनरी और प्रदूषण को लेकर जो रिपोर्ट तैयार की थी, उसे पीएमओ भेज दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नगर आगमन पर 30 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। इन दोनों को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को होने वाले पूर्व छात्र सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई। इसमें अलग-अलग कार्यों के लिए 15 कमेटियां गठित की गईं। डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि 25 पूर्व छात्रों से राष्ट्रपति भेंट करेंगे और ग्रुप फोटो भी खिंचवाएंगे।

इनमें डॉ. अवध दुबे, डॉ. एएस प्रसाद, उमंग अग्रवाल, विजय पंडित, डॉ. आईएम रोहतगी, मुख्तारुल अमीन, डॉ. उमेश पालीवाल, संदीप गर्ग, योगेंद्र स्वरूप, सुरेंद्र मैथानी, अलका दीक्षित, डॉ. अलका शर्मा, प्रो. आरसी कटियार, डॉ. हरिभाऊ खांडेकर आदि हैं। एक घंटे के सम्मेलन के मिनट टू मिनट के प्रस्तावित कार्यक्रम की सूची राष्ट्रपति भवन भेज दी गई। राष्ट्रपति 12:40 से 1.40 तक विवि में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed