फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   president ramnath kovind in kanpur say fight against dust

अपने शहर पहुंचे राष्ट्रपति काेविंद, बाेले- गंदगी के खिलाफ लड़ाई छेड़ें देशवासी

Sat, 16 Sep 2017 10:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Sep 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind in kanpur say fight against dust
एनसीसी कैडेट मानसी काे बधाई देते राष्ट्रपति रामनाथ काेविंग
बिठूर की पावन धरती से 1857 में प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान नाना साहब पेशवा के नेतृत्व में यहां के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई छेड़ी थी। आज एक बार फिर बिठूर के ही ईश्वरीगंज गांव से देश में एक और लड़ाई की शुरुआत हो रही है, और यह लड़ाई है अस्वच्छता के खिलाफ स्वच्छता की। ईश्वरीगंज गांव के लोगों ने अस्वच्छता के खिलाफ संघर्ष का जो उदाहरण पेश किया है, वह देश के सवा सौ करोड़ लोगों के लिए मिसाल है।
विज्ञापन


हम सब को एक साथ मिलकर देश को गंदगी से निजात दिलानी होगी। देशवासी अब गंदगी के खिलाफ लड़ाई छेड़ें।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ईश्वरीगंज गांव से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। राष्ट्रपति कोविंद देश भर में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छता का यह अभियान सिर्फ सरकारों और इस काम से जुड़े लोगों के भरोसे पूरा नहीं होगा। इसके लिए आम लोगों को भी आगे आना होगा। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति एक होता है, लेकिन राष्ट्र निर्माता कई होते हैं। राष्ट्र निर्माता, राष्ट्रपति से बड़ा होता है। प्रत्येक व्यक्ति इस राष्ट्र का निर्माता है। देशवासियों में राष्ट्र निर्माण के लिए होड़ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से 100 साल पहले महात्मा गांधी ने कहा था कि जब तक हम खुद झाड़ू-बाल्टी नहीं उठाएंगे, देश और शहर को साफ नहीं कर पाएंगे। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। सभी को संकल्प लेकर देश को खुले में शौच से मुक्त कराना है। यह देश का भाग्य बदलने वाला अभियान है। इसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। 

अभिनेता अमिताभ बच्चन के विज्ञापनों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह कहते हैं कि दरवाजा बंद तो बीमारी बंद। ऐसे कई विज्ञापनों से बच्चन लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। देशवासियों को लगता होगा कि वह इन विज्ञापनों के लिए सरकार से करोड़ों रुपये ले रहे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। अमिताभ बच्चन इन विज्ञापनों के लिए कोई शुल्क नहीं लेते।

राष्ट्रपति ने कहा कि गंदगी समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि गंदगी से होने वाली बीमारियों, उनके उपचार पर कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.4 फीसदी हिस्सा खर्च हो जाता है। करीब 6 करोड़ लोग गंदगी के कारण मानसिक रोग से ग्रसित हैं। मल-मूत्र जनित बीमारियों की चपेट में आने से कार्य क्षमता घटती है। बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ती। जब तक घर की महिलाएं शौच से वापस नहीं आ जातीं, घर के बड़े-बुजुर्गों चिंतित रहते हैं। देश की कई बच्चियों ने शौचालय न होने पर शादियों तक से इंकार दिया है।

कानपुर की कई बच्चियों ने भी ऐसे कई उदाहरण पेश किए हैं। उन्होंने कहा कि सिक्किम खुले में शौच मुक्त होने की दिशा में देश में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्वास है कि उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं रहेगा। इसमें प्रदेशवासियों की भी सक्रिय भूमिका होगी। हम देश-प्रदेश की सरकारों को चुनने के लिए मतदान करते हैं। इसके पीछे हम सबका स्वार्थ होता है। इसी तरह सफाई से भी हमारा स्वार्थ जुड़ा है। इससे बीमारियां नहीं होंगी। आसपास का वातावरण स्वच्छ और लोग स्वस्थ रहेंगे। इसलिए देश का हर नागरिक इस अभियान से जुड़े।


दिलाई स्वच्छता की शपथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। इसके अंतर्गत 15 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर 2017 तक चलने वाले अभियान में घर, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे, बस स्टेशन, तालाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखने, गांव-कस्बों को खुले में शौच मुक्त करने, खाने से पहले व शौच के बाद हाथ धोने और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed