{"_id":"60da23b78ebc3e30de198eef","slug":"president-ram-nath-kovind-will-talk-to-the-family-members-of-vandana-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वंदना मिश्रा के परिजनों से बात करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देंगे सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वंदना मिश्रा के परिजनों से बात करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देंगे सांत्वना
Tue, 29 Jun 2021 01:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:02 AM IST
सार
विधायक महेश त्रिवेदी एक दिन पहले पुखरायां में राष्ट्रपति से मिले थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने वहां भी इस घटना पर दुख जताया था।
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खुद फोन के जरिये उनके परिजनों को सांत्वना देंगे। सोमवार को वंदना के घर गए विधायक महेश त्रिवेदी ने उनके पति शरद मिश्रा को बताया कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद इस घटना से बहुत द्रवित हैं। वे जल्द ही बात करेंगे।
विज्ञापन
विधायक महेश त्रिवेदी एक दिन पहले पुखरायां में राष्ट्रपति से मिले थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने वहां भी इस घटना पर दुख जताया था। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी थी कि ट्रैफिक सिस्टम से किसी को परेशानी न होने दी जाए। महापौर प्रमिला पांडेय ने भी वंदना के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन