फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Kovind will come to Paraunkh village on 27th

27 को परौंख गांव आएंगे राष्ट्रपति कोविंद

Sat, 19 Jun 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
President Kovind will come to Paraunkh village on 27th
कानपुर देहात। राष्ट्रपति बनने के करीब चार साल बाद रामनाथ कोविंद ने अपने पैतृक गांव परौंख का हालचाल जानने के लिए फुरसत निकाली है। विशेष ट्रेन से 25 जून को कानपुर पहुंचने के बाद वह 27 को सुबह 9:25 बजे परौंख पहुंचेंगे। यहां रिश्तेदारों समेत परिवार के 18 सदस्यों की उनसे मुलाकात होगी। उनके आने की खबर से परौंख और झींझक में रहने वाले परिवारीजन काफी खुश हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेपी सिंह के मुताबिक, राष्ट्रपति परौंख में होने वाले मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति परिवार के सदस्यों के साथ पथरी देवी मंदिर में पूजन भी करेंगे। इसके बाद आंबेडकर पार्क और पुखरायां के झलकारी बाई इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में भी कुछ करीबी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए परौंख और पुखरायां मेें हेलीपैड आदि की व्यवस्था मानकों और प्रोटोकॉल के अनुरूप कर ली जाए। राष्ट्रपति के भ्रमण वाले सभी स्थानों का सुंदरीकरण कराने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीआईओएस को परौंख स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के साइन बोर्ड पर ठीक तरह से नाम उल्लिखित कराने सहित परिसर को साफ-सुथरा करने के लिए कहा। इसे लेकर हुई बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी केशव कुमार चौधरी, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एएसपी घनश्याम चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
झींझक व रूरा स्टेशन पर रुक सकती है राष्ट्रपति की ट्रेन
दिल्ली से कानपुर आते समय 25 जून को राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन झींझक और रूरा रेलवे स्टेशन पर भी रुकने की संभावना है। झींझक स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारी नेता श्याममोहन दुबे लगातार राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मांग करते आ रहे हैं। ऐसे मेें राष्ट्रपति स्टेशनों का हाल जानने के लिए कुछ देर रुक सकते हैं। 17 जून को डीआरएम प्रयागराज ने भी झींझक और रूरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्था चाकचौबंद बनाने के निर्देश दिए थे। वहीं डीएम ने भी रेलवे के अधिकारियों को तैयारियों दुरुस्त रखने के लिए कहा है।
देहात में राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम
सुबह 09:25 बजे परौंख पहुंचेंगे
सुबह 09:55 बजे तक गांव के पथरा देवी मंदिर, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र व झलकारी बाई इंटर कॉलेज का भ्रमण करेंगे।
सुबह 10:15 से 11:45 बजे तक परौंख के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 01:15 से 02:14 बजे तक पुखरायां में रहेंगे।
राष्ट्रपति से मिलने वालों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट
कोरोना संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी सावधानी बरती जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर राष्ट्रपति से मिलने वालों की संख्या सीमित रखी जाएगी। डीएम ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। इसमें अधिकतम 50 लोगों को शामिल किया जाएगा। सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें मुलाकात की अनुमति होगी।
मंच आदि की बेहतर होगी व्यवस्था
बारिश के मौसम को देखते हुए राष्ट्रपति के लिए परौंख में बनने वाले मंच आदि की व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त होंगी। अगर बारिश होती है तो इसका भ्रमण कार्यक्रम पर खासा प्रभाव नहीं होगा। डीएम ने व्यवस्था की जिम्मेदारी सीडीओ को सौंपी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पीने का पानी, मोबाइल टॉयलेट, सैनिटाइजर, मेडिकल किट आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति से मिलने आएंगे बड़े भाई और भतीजे
झींझक। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का जिले मेें पहला आगमन होगा। राष्ट्रपति के परौंख आगमन को लेकर गांव में जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। झींझक कस्बे के ओम नगर मोहल्ला निवासी उनके परिवारीजनों मेें खासा उत्साह है। राष्ट्रपति के भतीजे दीपक कोविंद ने बताया कि उन्हें दो दिन पूर्व ही जानकारी मिल गई थी। राष्ट्रपति के पराैंख आगमन के दौरान उनके बड़े भाई सहित 18 परिवारीजन मुलाकात करेंगे।
दीपक कोविंद ने बताया कि राष्ट्रपति से उनकी बड़ी भाभी विधावती, भतीजी हेमलता कोविंद, अंजली कोविंद, कमलेश कोविंद, मंजू लता, दामाद राजेश कुमार, अनुराग वर्मा, राजेश कुमार, रिश्तेदार नाथूराम कोविंद व विजय कुमार व बड़े भाई प्यारेलाल कोविंद, भाभी गंगाजली, भतीजा पंकज कोविंद, दीपक कोविंद, पुत्रवधू दीपा, भतीजी दयालता, नाती अभय व आयुष मिलेंगे।

इस दौरान परौंख में होने वाले मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में गांव के बुजुर्ग मन्नू गुप्ता को पिता, नरेश सिंह की मां को माता और विमल अग्निहोत्री को गुरु के रूप में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति परिवारीजनों के साथ पथरी देवी मंदिर में पूजा करेंगे और आंबेडकर पार्क और कॉलेज में भी साथ रहेंगे। बाद में मिलन केंद्र में परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। भतीजे ने बताया कि राष्ट्रपति के बड़े भाई मध्यप्रदेश के गुना में रहने वाले रामस्वरूप भारती भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed