फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Kanpur Visit: These people meet to ramnath kovind in circuit house

कानपुर में राष्ट्रपति : कोविंद से मुलाकात का सिलसिला जारी, इन लोगों ने मिलकर रखी अपनी बात

Sat, 26 Jun 2021 02:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jun 2021 02:05 PM IST
सार

शनिवार सुबह जागने के बाद तय दिनचर्या का क्रम पूरा होने के बाद 11 बजे से प्रबुद्ध जन, उद्यमी, शिक्षाविद् समेत परिचित व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ।
 

विज्ञापन
President Kanpur Visit: These people meet to ramnath kovind in circuit house
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति के कानपुर आने के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस में मुलाकात करने वाले प्रबुद्ध जन, उद्यमी, शिक्षाविद् समेत परिचित व जनप्रतिनिधियों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अबतक आईआईटी के निदेशक, सीएसजेएमयू के कुलपति, एचबीटीयू के कुलपति समेत कई विशिष्ट लोग मुलाकात कर चुके हैं। तय समय के अनुसार मिलने वालों का पहुंचना जारी है।

विज्ञापन

दिल्ली से प्रेशिडेंशियल ट्रेन से आने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी ने कानपुर सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास किया। शनिवार सुबह जागने के बाद तय दिनचर्या का क्रम पूरा होने के बाद 11 बजे से प्रबुद्ध जन, उद्यमी, शिक्षाविद् समेत परिचित व जनप्रतिनिधयों से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ।

विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के एलुमिनी एसोसिएशन काफी मजबूत है। पूर्व छात्र हर तरह से मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की एलुमिनी एसोसिएशन को भी कुछ इसी तरह मजबूत किया जाए। ये बात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुलाकात करने आए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र काफी समग्र और देश और विदेश में फैले हैं। उनकी मदद से विश्वविद्यालय को और मजबूत किया जा सकता है। प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा महामहिम एलुमिनी एसोसिएशन को मजबूत करने के प्रति काफी उत्सुक दिखे। 


उनके अलावा एचबीटीयू के कुलपति डॉ. शमशेर आईआईटी निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर सीएसए के कुलपति डॉ दुनिया राम सिंह ने भी उनसे मुलाकात की। एचबीटीयू के कुलपति डॉ. शमशेर ने उनको शताब्दी वर्ष समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया है। नवंबर में एचबीटीयू अपने 100 साल पूरे कर रहा है। आने के लिए उनको आमंत्रण दिया इसके अलावा डॉ. शमशेर ने एचबीटीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा जाने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed