फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President can visit, officers engaged in cleaning Paraunkh village

राष्ट्रपति कर सकते दौरा, परौंख गांव की सफाई में जुटे अफसर

Mon, 07 Jun 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
President can visit, officers engaged in cleaning Paraunkh village
कानपुर देहात। डेरापुर ब्लॉक के परौंख गांव में इसी माह राष्ट्रपति का दौरा संभावित है। इसको लेकर अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को कई अफसर गांव में डेरा डाले रहे। देर शाम तक साफ सफाई चलती रही। साथ ही गांव में बायोगैस प्लांट का शुभारंभ किया गया। सोमवार को गांव में चौपाल लगाकर सीडीओ ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसी माह 20 तारीख के आसपास अपने पैतृक गांव परौंख आ सकते हैं। इसको देखते हुए अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी गांव में अफसर डेरा डाले रहे। ब्लॉक के कई गांवों के सफाई कर्मियों को लगाकर हर गली को चमकाने की कवायद होती रही।
विज्ञापन

इस दौरन अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी जानने की कोशिश की। सोमवार को गांव में सीडीओ सौम्या पांडेय चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी और उनका निपटारा भी कराएंगी। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परौंख गांव में साफ सफाई कराई जा रही है। राष्ट्रपति का दौरा संभावित होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोगैस प्लांट का हुआ शुभारंभ
कानपुर देहात। परौंख गांव में 45 घनमीटर क्षमता का बायोगैस प्लांट बनाया गया है। रविवार को डीपीआरओ अनिल कुमार ने इस प्लांट का शुभारंभ किया। इस प्लांट से पांच किलोवाट बिजली का उत्पादन नियमित रूप से होगा। इससे मिलन केंद्र में संचालित सोलर लैंप निर्माण इकाई को बिजली दी जाएगी। साथ ही इस प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दी जाएगी।
इसकी आय भी स्वयं सहायता समूह ही लेगा। मिशन प्रेरणा के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिलन केंद्र में सोलर लाइटें बनाने का काम कर रही हैं। इससे गांव की महिलाओं को आर्थिक मदद मिलने लगी है। अब बायोगैस प्लांट से बिजली मिलने पर सोलर लैंप निर्माण इकाई को संचालित करने में और मदद मिलेगी।
बता दें कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास चलाने की व्यवस्था है। स्मार्ट क्लास संचालन में बिजली की कमी आएगी तो बायोगैस प्लांट की मदद ली जा सकती है। प्लांट के लिए ग्रामीण गोबर उपलब्ध कराएंगे। इसके बदले उन्हें प्लांट से तैयार होने वाली विशेष गुणवत्तापरक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बची हुई खाद की बिक्री कर समूह की महिलाएं आमदनी करेंगी।

कोरोना का प्रभाव काफी कम हो गया है इससे विकास कार्यों पर फोकस किया जा रहा है। राष्ट्रपति के गांव परौंख में लंबित विकास कार्याें को शुरू कराया गया है। साफ सफाई भी कराई गई है। राष्ट्रपति का दौरा भी हो सकता है हालांकि इस बावत अभी कोई कार्यक्रम नहीं आया है - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed