{"_id":"68ab4d43053c77da680cd68a","slug":"preparations-for-bappas-reception-begin-idol-costume-shopping-intensifies-etawa-news-c-216-1-etw1002-129826-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू, मूर्ति-पोशाक की खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू, मूर्ति-पोशाक की खरीदारी तेज
Sun, 24 Aug 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
फाेटो 01:::बजार में एक दुकान से कपड़े पसंद करता युवा। संवाद
इटावा। बप्पा के आगमन की तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। बाजार में भगवान श्री गणेश की मूर्तियों के साथ ही उनकी पोशाक, माला और मुकुट की खरीदारी होने लगी है। 27 अगस्त से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में श्री गणेश महोत्सव की धूम दिखाई देगी। पंडाल लगाकर श्रद्धालु नौ, 10 व 11 दिनों तक भगवान श्री गणेश की आराधना करेंगें।
जनपदभर में श्री गणेश महोत्सव बहुत ही धूमधाम और श्रृद्धाभाव से मनाया जाता है। शहर से लेकर गांव क्षेत्र में जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए जाते है और घरों में भी बप्पा की स्थापना कर उनकी आराधना की जाती है। 27 अगस्त को श्री गणेश चतुर्थी पर उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इसको लेकर बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। बाजार में भगवान की मूर्तियों के साथ ही उनकी पोशाक, मुकुट और माला सहित पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी है।
शहर के गुदड़ी बाजार, रामगंज बाजार, पक्का बाग सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में दुकानें सज गई है। इसके साथ ही मूर्ति स्थापना करने वाले लोग भगवान के साथ ही अपने लिए भी पीले वस्त्र खरीद रहे है। इसके साथ ही भगवान के लिए सुंदर नग जड़ित पोशाक, मोतियों की माला भी खरीदी जा रही है। गुदड़ी बाजार के दुकानदार राघव ने बताया कि पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है, इसके साथ ही पीला कपड़ा भी खूब बिक रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
यह है कीमत
पोशाक 50 से 550 रुपये तक
मुकुट 40 से 500 रुपये तक
माला 30 से 400 रुपये तक
बाजूबंद 50 से 250 रुपये तक