हर घर तिरंगा की तैयारी: अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम, झंडा निर्माण समूहों का होगा गठन
सीडीओ सौम्या पांडेय ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल और गौरवपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए झंडा निर्माण समूहों का गठन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराएगा। उसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंद्ध में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल और गौरवपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए दायित्वों का निर्धारण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रत्येक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, सावर्जनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किए जाने के लिए कहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को झंडों के निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए झंडा निर्माण समूहों का गठन किए जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही साथ जनपद को दिए गए लक्ष्यों और आवश्यकता के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में झंडों का निर्माण कराए जाने के लिए निर्देशित किया है।