{"_id":"612a79458ebc3e79ea2d985f","slug":"preparation-intensified-to-open-lion-safari-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: दीपावली से हो सकेगा शेरों का दीदार, सीजेडए अधिकारी ने किया लॉयन सफारी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: दीपावली से हो सकेगा शेरों का दीदार, सीजेडए अधिकारी ने किया लॉयन सफारी का दौरा
Sat, 28 Aug 2021 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:28 PM IST
सार
शनिवार को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की उपवन महानिरीक्षक डॉ. सोनाली घोष, प्राधिकरण की पशु चिकित्सा सलाहकार डॉ.गौरी मल्लापुर दोपहर में इटावा सफारी पार्क पहुंचीं।
विज्ञापन
लॉयन सफारी का निरीक्षण करतीं सीजेडए डॉ. सोनाली घोष व पशु चिकित्सा सलाहकार डॉ. गौरी मल्लापुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा में सफारी पार्क में मुख्य आकर्षण का केंद्र लॉयन सफारी को खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसी संभावना है कि अक्तूबर के अंत तक लॉयन सफारी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। ऐसे में दीपावली पर आम दर्शक शेरों का दीदार कर सकेंगे।
शनिवार को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की उपवन महानिरीक्षक डॉ. सोनाली घोष, प्राधिकरण की पशु चिकित्सा सलाहकार डॉ.गौरी मल्लापुर दोपहर में इटावा सफारी पार्क पहुंचीं। इन अधिकारियों ने सफारी के अधिकारियों के साथ लॉयन सफारी को खोले जाने के संबंध में भी बातचीत की।
सफारी के अधिकारियों से कहा कि लॉयन सफारी को अक्तूबर के अंत तक खोले जाने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि पर्यटक यहां आकर शेर देख सके। शेर न देख पाने से उन्हें जो निराशा होती है वह दूर हो जाए। उन्होंने डियर सफारी, एंटी लॉप सफारी, तथा लॉयन सफारी के ब्रीडिंग सेंटर भी देखे।
विज्ञापन
इन अधिकारियों ने सफारी के पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सफारी पार्क के डायरेक्टर केके सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह , बायोलॉजिस्ट पीएन सिंह, पशु चिकित्सक डॉ.सर्वेश राय तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत कुमार सक्सेना मौजूद रहे।