{"_id":"5dede5418ebc3e1bfb4463c4","slug":"preparation-for-construction-of-ganga-riverfront-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में भी गंगा रिवरफ्रंट बनाने की तैयारी, बैराज से लेकर जाजमऊ तक गंगा किनारे बनेगा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में भी गंगा रिवरफ्रंट बनाने की तैयारी, बैराज से लेकर जाजमऊ तक गंगा किनारे बनेगा ट्रैक
Mon, 09 Dec 2019 11:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
गुजरात की साबरमती नदी के किनारे बनाए गए रिवरफ्रंट जैसा ही कानपुर की गंगा के किनारे भी रिवर फ्रंट बनाने की योजना को अमल में लाने पर विचार शुरू हो गया है। पूरी संभावना है कि 14 दिसंबर को महानगर में होने वाली राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में इसका खाका तैयार किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रिवर फ्रंट बनाने की योजना को लेकर नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा से जुड़ी संस्था गंगा विचार मंच ने कुछ समय पहले दिल्ली में एक प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव के अनुसार बैराज से लेकर जाजमऊ तक गंगा के किनारे-किनारे एक ट्रैक बनाया जाएगा।
साथ ही पार्क और पिकनिक स्पॉट भी रहेगा। ग्रीन बेल्ट पूरे फ्रंट के समय मुख्य हिस्से में रहेगी। यह फ्रंट करीब 100 मीटर चौड़ा होगा। आधुनिक लाइटिंग सिस्टम से भी इस क्षेत्र को लैस करने की योजना है। जल्द ही इस दिशा में प्रदेश सरकार को भी एक प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था के लिए होगी अलग टीम
रिवरफ्रंट के पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की अलग टीम गठित की जाएगी। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी सेना के पूर्व सैनिकों की मदद लेने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसी तरह इस पूरे क्षेत्र में कैफे भी खोले जाएंगे। ट्रैक के किनारे-किनारे स्वच्छता, प्रदूषण रहित गंगा, गंगा का इतिहास व लिखे बोर्ड भी लगाए जाएंगे।